UGC NET 2023 Result: जारी होने वाला है यूजीसी नेट 2023 का रिजल्ट, जानें कैसे चेक कर सकेंगे स्कोर कार्ड
UGC NET 2023 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही UGC NET 2023 का रिजल्ट जारी कर सकती है। यूजीसी नेट के परिणाम सभी उपस्थित उम्मीदवारों द्वारा UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर देखे जा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET 2023 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही विश्चविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) 2023 का रिजल्ट जारी कर सकती है। यूजीसी नेट के परिणाम सभी उपस्थित उम्मीदवारों द्वारा UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर देखे जा सकते हैं। एजेंसी द्वारा उत्तर कुंजी 23 मार्च, 2023 को जारी की गई थी।
आपत्ति विंडो 25 मार्च, 2023 तक सक्रिय थी। परिणामों के साथ, अंतिम उत्तर कुंजी भी एजेंसी द्वारा जारी की जाएगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
UGC NET दिसंबर 2022 आठ लाख से अधिक उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा
विश्चविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) दिसंबर 2022 देश भर के 663 केंद्रों पर 32 पारियों में 16 दिनों में 83 विषयों के लिए पांच चरणों में आयोजित किया गया था। इस बार कुल 8,34,537 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा 21 फरवरी से 16 मार्च, 2023 तक हुई। सभी उपस्थित उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।
UGC NET 2023 रिजल्ट ऐसे चेक करें स्कोर कार्ड
-
UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर उपलब्ध UGC NET 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। -
लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। -
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। -
रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें। -
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X