फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET 2021 Results Expected to be declared by next week Steps to check Sarkari Results score on ugcnet.nta.nic.in

UGC NET 2021: जानिए कब तक जारी होंगे यूजीसी नेट जेआरएफ परिणाम? यहां ऐसे देख सकेंगे नेट स्कोर

Sun, 30 Jan 2022 06:49 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 30 Jan 2022 06:49 PM IST
सार

UGC NET JRF Results: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा दिसंबर 2020 और जून 2021 के सत्र के परिणाम जारी किए जाने के बाद उम्मीदवार यहां दिए गए आसान कदमों का अनुसरण कर रिजल्ट देख पाएंगे और साथ ही अपने स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन
UGC NET 2021 Results Expected to be declared by next week Steps to check Sarkari Results score on ugcnet.nta.nic.in
UGC NET JRF Results - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) 2021 के परिणाम अगले सप्ताह तक घोषित होने की संभावना है। परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी होने के बाद स्कोर देख सकेंगे। यूजीसी-नेट परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसरशिप, नेट-जेआरएफ यानी जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करती है।

विज्ञापन

तीन चरण में हुई दो सत्रों की नेट-जेआरएफ परीक्षाएं

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा दिसंबर 2020 और जून 2021 सत्र की परीक्षाएं पहले चरण में 20 नवंबर, 2021 से पांच दिसंबर, 2021 के बीच और दूसरे चरण में 24 दिसंबर से 27 दिसंबर, 2021 तक आयोजित की थीं। यूजीसी नेट परीक्षा का तीसरा चरण 81 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड के माध्यम से चार और पांच जनवरी, 2022 को आयोजित किया गया था। 

विज्ञापन

जेआरएफ के लिए दो साल और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए लाइफटाइम वैलिडिटी

एक बार जब आप नेट और जेआरएफ क्लियर कर लेते हैं, तो आपके पास रिसर्च फेलोशिप के लिए कॉलेजों में आवेदन करने के लिए स्कोर की 2 साल की वैधता होती है। यदि आप असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में आवेदन करना चाहते हैं तो स्कोर की आजीवन वैधता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UGC NET 2021 Results कैसे चेक करें?

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा दिसंबर 2020 और जून 2021 के सत्र के परिणाम जारी किए जाने के बाद उम्मीदवार यहां नीचे दिए गए आसान कदमों का अनुसरण कर देख पाएंगे और साथ ही अपने स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

  1. सबसे पहले एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. यहां होमपेज पर 'यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 परिणाम' पर क्लिक करें।
  3. अब खुलने वाली विंडो में आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आपका यूजीसी नेट-जेआरफ दिसंबर 2020 और जून 2021 का परिणाम प्रदर्शित किया जाएगा।
  5. आप इसे डाउनलोड करें और भविष्य में संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी रख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed