UGC NET 2021 Result: जानिए कब जारी होंगे यूजीसी नेट, 2021 के परिणाम, कैसे चेक कर सकेंगे?
UGC NET 2021 Result: एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा की अंतरिम (प्रोविजनल) उत्तर कुंजी को पहले ही जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एनटीए की ओर से यूजीसी नेट, 2021 परीक्षा के परिणाम 15 फरवरी, 2022 से पहले ही जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, परीक्षा एजेंसी ने अब तक ऐसी कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं जारी की है। परीक्षा परिणाम से जुड़े किसी भी नए अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।
एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा की अंतरिम (प्रोविजनल) उत्तर कुंजी को पहले ही जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी गई थी। आपत्तियों पर समीक्षा के बाद परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी को जारी किया जाएगा। एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा, 2021 का आयोजन नवंबर, 2021 से लेकर जनवरी, 2022 तक विभिन्न चरणों में किया था।
UGC NET 2021 Result: कैसे डाउनलोड करेंगे परिणाम?
परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे यूजीसू नेट, 2021 परीक्षा परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिकि करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
5. अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
6. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
7. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X