UCEED 2022 Application Form: यूसीईईडी दाखिला परीक्षा के लिए आवेदन का आखिरी मौका, सीधे लिंक से तुरंत करें आवेदन
अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (UCEED) के माध्यम से IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली, IIT गुवाहाटी, IIT हैदराबाद और IIITDM जबलपुर के बैचलर ऑफ डिजाइन (BDes) कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी (IIT), बॉम्बे ने डिजाइन पाठ्यक्रमों के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEED 2022) और UCEED (Undergraduate Common Entrance Examination for Design) का विस्तृत कार्यक्रम अपनी आधिकारिक वेबसाइट-uceed.iitb.ac.in/2022/ और uceed.iitb.ac.in पर जारी किया था। आईआईटी बॉम्बे ने CEED 2022 और UCEED की पंजीकरण प्रक्रिया सितंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू कर दी थी, जिसकी अंतिम तिथि रविवार, 10 अक्तूबर है।
आईआईटी बॉम्बे की ओर से इसके लिए आधिकारिक सूचना पुस्तिका इंफोर्मेशन ब्रोशर भी जारी किया गया था। इस ब्रोशर को यहां क्लिक कर पढ़ा एवं डाउनलोड किया जा सकता है। अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (UCEED) के माध्यम से IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली, IIT गुवाहाटी, IIT हैदराबाद और IIITDM जबलपुर के बैचलर ऑफ डिजाइन (BDes) कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।
जिन छात्रों ने 2021 में 12वीं कक्षा (या समकक्ष) उत्तीर्ण की है, या 2022 में किसी भी स्ट्रीम (विज्ञान संकाय , वाणिज्य संकाय, या कला और मानविकी संकाय) में उपस्थित हो रहे हैं, वे UCEED 2022 की प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के पात्र हैं। संबंधित परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने के बाद, छात्रों को पाठ्यक्रम के लिए अपने अंतिम चयन के लिए साक्षात्कार सहित अन्य मूल्यांकन दौर के लिए उपस्थित होना होता है।
UCEED 2022 के लिए पंजीयन प्रक्रिया
- uceed.iitb.ac.in या uceed.iitb.ac.in/2022/ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर प्रदर्शित पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण पूरा करने के लिए ई-मेल आईडी दर्ज करें।
- आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- पूछे गए विवरण के साथ फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- उल्लेखित गेट-वे के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- उम्मीदवार भविष्य उपयोग के लिए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लें।
UCEED 2022 योग्यता और पात्रता मानदंड
छात्र अपनी पात्रता मानदंड की जांच के बाद यूसीईईडी कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। UCEED 2022 के लिए बुनियादी पात्रता मानदंडों में से एक यह है कि आवेदकों को कक्षा 12वीं की परीक्षा या किसी अन्य समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। यूसीईईडी 2022 के लिए आवेदकों को न्यूनतम तीन साल की डिग्री या डिप्लोमा या स्नातकोत्तर डिग्री प्रोग्राम पूरा करना होगा। पूर्ण पात्रता मानदंड आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराए गए हैं।
परीक्षा से जुड़ीं अहम बातें
यूसीईईडी ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर खुद को पंजीकृत कराने के लिए आवेदकों को अपना व्यक्तिगत विवरण जैसे ई-मेल आईडी, वैध मोबाइल नंबर भरना होगा। UCEED 2022 दोनों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नियमित शुल्क के साथ 10 अक्तूबर और विलंब शुल्क के साथ 17 अक्तूबर है। UCEED एक परीक्षा केंद्र-आधारित परीक्षा है और इसके दो भाग हैं: भाग-ए कंप्यूटर आधारित है और भाग-बी में स्केचिंग से संबंधित प्रश्न हैं जिन्हें दी गई शीट पर डिजाइन प्रयास करने की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को दिए गए समय में दोनों भागों को अटेप्ट करना अनिवार्य है।
परीक्षा से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां
परीक्षा के लिए कुल समय (जिसमें पार्ट-ए और पार्ट-बी दोनों शामिल हैं) तीन घंटे हैं और यह निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा :-
- परीक्षा की दिनांक : 23 जनवरी, 2022 (रविवार)
- परीक्षा का समय : सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
24 शहरों में आयोजित होगी UCEED परीक्षा
यूसीईईडी 2022 की परीक्षा भारत के निम्नलिखित 24 शहरों में आयोजित की जाएगी। अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, दिल्ली, एर्नाकुलम, पणजी, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता, कोझीकोड, मुंंबई, नागपुर, पटना, पुणे, रायपुर, तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर और विशाखापत्तनम आदि। ध्यान दें कि उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पंजीकरण के समय अपनी पसंद के तीन शहरों को वरीयता क्रम में चुनना होगा। एक बार पंजीकरण पूरा हो जाने के बाद, परीक्षा केंद्र का शहर बदलने के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X