फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   uceed 2022 registration last date extended again, apply till October 31 apply immediately from this direct link

UCEED 2022: यूसीईईडी दाखिला परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि फिर आगे बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

Sun, 24 Oct 2021 03:36 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 24 Oct 2021 03:36 PM IST
सार

UCEED 2022: अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (UCEED) के माध्यम से IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली, IIT गुवाहाटी, IIT हैदराबाद और IIITDM जबलपुर के बैचलर ऑफ डिजाइन (BDes) कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।

विज्ञापन
uceed 2022 registration last date extended again, apply till October 31 apply immediately from this direct link
यूसीईईडी 2022 परीक्षा - फोटो : IIT Bombay

विस्तार

CEED 2022 और UCEED की पंजीकरण प्रक्रिया सितंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू हुई थी, जिसकी अंतिम तिथि रविवार, 31 अक्तूबर है। आईआईटी (IIT), बॉम्बे ने सितंबर में डिजाइन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEED 2022) और UCEED का विस्तृत कार्यक्रम IIT बॉम्बे की आधिकारिक वेबसाइट- uceed.iitb.ac.in/2022/ और uceed.iitb.ac.in पर जारी किया था। आईआईटी बॉम्बे की ओर से इसके लिए आधिकारिक सूचना पुस्तिका इंफोर्मेशन ब्रोशर भी जारी किया गया था। इसकी अधिसूचना को यहां क्लिक कर पढ़ा जा सकता है। 

विज्ञापन


इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (UCEED) के माध्यम से IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली, IIT गुवाहाटी, IIT हैदराबाद और IIITDM जबलपुर के बैचलर ऑफ डिजाइन (BDes) कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। जिन छात्रों ने 2021 में 12वीं कक्षा (या समकक्ष) उत्तीर्ण की है, या 2022 में किसी भी स्ट्रीम (विज्ञान संकाय , वाणिज्य संकाय, या कला और मानविकी संकाय) में उपस्थित हो रहे हैं, वे UCEED 2022 की प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के पात्र हैं। संबंधित परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने के बाद, छात्रों को पाठ्यक्रम के लिए अपने अंतिम चयन के लिए साक्षात्कार सहित अन्य मूल्यांकन दौर के लिए उपस्थित होना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


UCEED 2022 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन 

  • uceed.iitb.ac.in या uceed.iitb.ac.in/2022/ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर प्रदर्शित पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण पूरा करने के लिए ई-मेल आईडी दर्ज करें।
  • आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • पूछे गए विवरण के साथ फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • उल्लेखित गेट-वे के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • उम्मीदवार भविष्य उपयोग के लिए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लें।


UCEED 2022 योग्यता और पात्रता 

छात्र अपनी पात्रता मानदंड की जांच के बाद यूसीईईडी कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। UCEED 2022 के लिए बुनियादी पात्रता मानदंडों में से एक यह है कि आवेदकों को कक्षा 12वीं की परीक्षा या किसी अन्य समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। यूसीईईडी 2022 के लिए आवेदकों को न्यूनतम तीन साल की डिग्री या डिप्लोमा या स्नातकोत्तर डिग्री प्रोग्राम पूरा करना होगा। पूर्ण पात्रता मानदंड आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराए गए हैं।  

UCEED 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां
परीक्षा के लिए कुल समय (जिसमें पार्ट-ए और पार्ट-बी दोनों शामिल हैं) तीन घंटे हैं और यह निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा :- 

  • परीक्षा की दिनांक : 23 जनवरी, 2022 (रविवार)
  • परीक्षा का समय : सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक


इन 24 शहरों में बनेंगे UCEED परीक्षा केंद्र
 

यूसीईईडी 2022 की परीक्षा भारत के निम्नलिखित 24 शहरों में आयोजित की जाएगी। अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, दिल्ली, एर्नाकुलम, पणजी, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता, कोझीकोड, मुंबई, नागपुर, पटना, पुणे, रायपुर, तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर और विशाखापत्तनम आदि।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed