फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   TS inter first year hall ticket released at tsbie.cgg.gov.in, download by following these steps

TS Inter 1st Year Hall Tickets: प्रवेश पत्र जारी, इन चरणों का पालन कर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Wed, 20 Oct 2021 02:48 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 20 Oct 2021 02:48 PM IST
सार

TS inter 1st year hall ticket 2021: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) ने मंगलवार, 19 अक्टूबर को TS इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष का हॉल टिकट जारी किया है। उम्मीदवार टीएस इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष के हॉल टिकट तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
TS inter first year hall ticket released at tsbie.cgg.gov.in, download by following these steps
TS inter hall ticket - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (टीएसबीआईई) ने टीएस इंटर फर्स्ट ईयर की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों को पहले बिना परीक्षा के पदोन्नत किया गया था, उन्हें अब 25 से 2 नवंबर तक होने वाली लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। टीएस इंटर हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। टीएसबीआईई ने पाठ्यक्रम में 30 फीसदी की कमी की थी इस प्रकार परीक्षा 70 फीसदी पाठ्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को अपने साथ प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है।

विज्ञापन

टीएसबीआईई टीएस इंटर फर्स्ट ईयर हॉल टिकट: अभ्यर्थी ऐसे डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र

चरण 1: tsbie.cgg.gov.in पर जाएं।

चरण 2: हॉल टिकट की लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग-इन करें।

चरण 4: अपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा। भविष्य में आने वाले उपयोग के लिए इसे डाउनलोड करके अपने पास इसकी एक प्रति रखें।
छात्रों को अपने एडमिट कार्ड को अच्छी तरह से जांचना होगा। उन्हें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि उल्लिखित विवरण सही हैं और नाम, स्कूल का नाम, विषय आदि सहित सही वर्तनी हैं। किसी भी त्रुटि के मामले में, छात्रों को जल्द से जल्द अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण जानकारी
सख्त कोविड-19 सावधानियों के बीच परीक्षा आयोजित की जाएगी। कैंपस को सेनेटाइज किया जाएगा, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। छात्रों को नियमानुसार मास्क भी पहनना होगा। टीएस इंटर के छात्रों के लिए अर्ध-वार्षिक परीक्षा 13 दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि उन्नत पूरक परीक्षा मई 2022 के अंतिम सप्ताह के दौरान आयोजित की जाएगी। बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए भी, TSBIE द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए भी पाठ्यक्रम में कटौती के लिए केंद्र सरकार के सुझाव को लागू करने की संभावना है। राज्य सरकार ने TSBIE को वास्तविक कक्षा 12 के पाठ्यक्रम को 30 प्रतिशत तक कम करने का सुझाव दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed