टीएस ईएएमसीईटी 2021: आवेदन की अतिम तिथि 26 मई तक आगे बढ़ी
जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने तेलंगाना राज्य इंजीनियरिंग कृषि और चिकित्सा सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने तेलंगाना राज्य इंजीनियरिंग कृषि और चिकित्सा सामान्य प्रवेश परीक्षा (टीएस ईएएमसीईटी 2021) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इसे लेकर विश्वविद्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। अब उम्मीदवार टीएस ईएएमसीईटी 2021 ( TS EAMCET 2021 ) परीक्षा के लिए 26 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट eamcet.tsche.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थी नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थी नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-असम बोर्ड परीक्षा 2021: जानिए, कब होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं
टीएस ईएएमसीईटी 2021 परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट eamcet.tsche.ac.in है।
-यहां होम पेज पर आपको आवेदन का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
-आखिर में आपको अपनी फीस भरनी होगी।
एग्रीकल्चर और मेडिकल कोर्स के लिए परीक्षा 5 जुलाई और 6 जुलाई को होगी। वहीं, इंजीनियरिंग कोर्स के लिए परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई, 8 जुलाई और 9 जुलाई को होगा। एग्रीकल्चर एवं मेडिकल के लिए टीएस ईएएमसीईटी ( TS EAMCET 2021) परीक्षा दोपहर 9 बजे से लेकर 12 बजे तक होगी। वहीं, इंजीनियरिंग के लिए यह परीक्षा 3 बजे से लेकर 6 बजे तक होगी। अभ्यर्थी आवेदन में करेक्शन 27 मई तक कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X