फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Tripura postpones annual exams for classes 3 to 9 and 11 till further orders

त्रिपुरा: अगले आदेश तक तीसरी से लेकर नौवीं एवं ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षाएं स्थगित

Sat, 24 Apr 2021 01:24 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 24 Apr 2021 01:24 PM IST
सार

त्रिपुरा ने तीसरी से लेकर नौवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन
Tripura postpones annual exams for classes 3 to 9 and 11 till further orders
स्कूल के छात्र - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखकर त्रिपुरा ने तीसरी से लेकर नौवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इन परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित किया गया है। सूबे की सरकार ने छात्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए तीसरी से लेकर नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों ने स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान: कोरोना के कारण पूरक और प्रैक्टिकल परीक्षा स्थगित

विज्ञापन


त्रिपुरा के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने आधिकारिक बयान में कहा कि कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई वर्तमान स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने 26 अप्रैल से तीसरी कक्षा से नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की सभी परीक्षाओं को अगले नोटिस तक स्थगित करने का निर्णय लिया है। आपको बता दें कि दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं और प्री-बोर्ड परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी। 10वीं और 12वीं की  बोर्ड परीक्षा 19 मई और 18 मई  से शुरू होंगी। परीक्षाओं का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए होगा। इससे पहले, त्रिपुरा ने पहले ऑफलाइन कक्षाओं को निलंबित करने का आदेश दिया था और कहा था कि अगले नोटिस तक सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed