{"_id":"608283a58ebc3e8dc257812b","slug":"aiims-exam-2021-postponed-supplementary-exams-practical-tests-deferred-due-to-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान: कोरोना के कारण पूरक और प्रैक्टिकल परीक्षा स्थगित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान: कोरोना के कारण पूरक और प्रैक्टिकल परीक्षा स्थगित
Fri, 23 Apr 2021 01:51 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:51 PM IST
सार
एम्स ने कोरोना की वजह से स्नातक दूसरे साल के विद्यार्थियों की पूरक और प्रैक्टिकल परीक्षा स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
एम्स दिल्ली (फाइल फोटो)
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS) ने वैश्विक कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण की वजह से स्नातक दूसरे साल के विद्यार्थियों की पूरक और प्रैक्टिकल परीक्षा स्थगित कर दी है। संस्थान ने एमबीबीएस द्वितीय और अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए स्नातक पूरक परीक्षा और प्रैक्टिकल परीक्षा स्थगित कर दी है। ये परीक्षाएं मई में होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सीएस एग्जाम जून 2021: तय शेड्यूल से ही होगी सीएस परीक्षा, आईसीएसआई ने जारी किया नोटिस
विज्ञापन
इन परीक्षाओं के स्थगित होने को लेकर संस्थान की तरफ से आधिकारिक बयान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से पैदा हुई स्थिति के मद्देनजर पूरक और प्रैक्टिकल परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। नोटिस में कहा गया है कि मई में निर्धारित प्रैक्टिकल / क्लिनिकल / विवा-वॉयस परीक्षा की तिथियां स्थगित कर दी गई हैं। अभी इन परीक्षाओं की संशोधित तिथियों की घोषणा नहीं की गई है और उचित समय पर परीक्षाओं की नई तिथि की घोषणा होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहना चाहिए। थ्योरी, प्रैक्टिकल, वाइवा-वॉयस और क्लिनिकल पेपर की संशोधित तिथियों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर दी जाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर: रिस्पॉन्स शीट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
कमेंट
कमेंट X