फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Tripura government to promote Class 1 to 4, 6 and 7 students without exams

त्रिपुरा: बिना परीक्षा दिए ही पास होंगे पहली, चौथी, छठी और सातवीं के छात्र

Wed, 19 May 2021 05:03 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 19 May 2021 05:03 PM IST
सार

  • त्रिपुरा में पहली, चौथी, छठी और सातवीं के छात्र बिना परीक्षा होंगे पास।
  • पांचवीं, आठवीं, नौवीं एवं ग्यारहवीं पर फैसला जल्द।
  • सूबे में दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित।

विज्ञापन
Tripura government to promote Class 1 to 4, 6 and 7 students without exams
विद्यार्थी ( फाइल फोटो) - फोटो : istock

विस्तार

त्रिपुरा सरकार ने इस साल बिना किसी वार्षिक परीक्षा के पहली, चौथी, छठी और सातवीं के छात्रों को पास करने का निर्णय लिया है। इन कक्षाओं के छात्रों को बिना एग्जाम ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। सूबे की सरकार ने यह निर्णय कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से कई परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं और कई राज्यों के बोर्ड ने दसवीं कक्षा के छात्रों को बिना परीक्षा के ही पास करने का निर्णय लिया है। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड ने भी दसवीं के छात्रों को बिना परीक्षा के ही पास करने का निर्णय लिया है। त्रिपुरा बोर्ड ने पहली, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा के छात्रों को बिना वार्षिक परीक्षा के अगली कक्षा में पदोन्नत करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-एनआईओएस: कोरोना वायरस की वजह से 10वीं की परीक्षा रद्द, बारहवीं की स्थगित
विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि, अभी पांचवीं, आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही पास करने को लेकर निर्णय नहीं लिया गया है। इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को बिना कक्षा प्रमोट करने का निर्णय त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन से चर्चा के बाद लिया जाएगा। वहीं, सूबेभर के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को 7 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। पहली, चौथी, छठी और सातवीं के छात्रों को बिना परीक्षा अगली कक्षाओं में प्रमोट करने की घोषणा सूबे के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने की है।

इसे भी पढ़ें-पंजाब यूनिवर्सिटी: यूजी और पीजी पाठ्यक्रम का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed