फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Tripura Board Exams 2021: TBSE Cancels Class 10th And 12th Exams Due To COVID-19

त्रिपुरा बोर्ड 2021: कोरोना के कारण कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

Sun, 20 Jun 2021 10:06 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 20 Jun 2021 10:06 PM IST
सार

कक्षा 10 और 12 के छात्रों के मूल्यांकन के लिए प्रक्रियाओं का प्रस्ताव करने के लिए 21 जून को एक विशेषज्ञ पैनल का गठन किया जाएगा और परिणाम 31 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Tripura Board Exams 2021: TBSE Cancels Class 10th And 12th Exams Due To COVID-19
बोर्ड परीक्षा 2021 न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

टीबीएसई यानी त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कोरोना प्रकोप के मद्देनजर शिक्षा सत्र 2020-2021 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी है।  त्रिपुरा के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने कहा कि त्रिपुरा सरकार ने शनिवार को मौजूदा कोविड-19 स्थिति के कारण इस साल की कक्षा 10 और 12 की राज्य बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए नामांकित 73,000 से अधिक छात्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय किया गया है।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने यहां नागरिक सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (टीबीएसई) और विभाग ने संयुक्त रूप से छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है। हमने स्वास्थ्य विशेषज्ञों और छात्रों के अभिभावकों से सुझाव लिए हैं। 
विज्ञापन


त्रिपुरा के शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस साल माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं के लिए 73,818 छात्रों ने नामांकन किया है। 2021 की राज्य बोर्ड परीक्षाएं 18 मई से शुरू होने वाली थीं, लेकिन कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच स्थगित कर दी गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


31 जुलाई तक जारी होंगे नतीजे
उन्होंने कहा कि कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के मूल्यांकन के लिए प्रक्रियाओं का प्रस्ताव करने के लिए सोमवार, 21 जून, 2021 को एक विशेषज्ञ पैनल का गठन किया जाएगा और परिणाम 31 जुलाई, 2021 को घोषित किए जाएंगे।


परीक्षा देने का विकल्प भी मिलेगा
नाथ ने कहा, यदि कोई छात्र मूल्यांकन से खुश नहीं है, तो उसे परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा, जब परीक्षा आयोजित करने के लिए स्थिति अनुकूल हो जाएगी। गौरतलब है कि त्रिपुरा बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने से एक दिन पूर्व ही पंजाब सरकार ने राज्य मेंं 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय किया था। हालांकि, इनसे पहले कई राज्यों में शिक्षा बोर्ड अपने यहां 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed