फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   TN 10th Result 2021 No marks Tamil Nadu to give all pass SSLC result to students

तमिलनाडु 10वीं परिणाम 2021: जानिए, कब जारी होगा 10वीं का रिजल्ट? कैसे मिलेगा 11वीं में दाखिला

Mon, 14 Jun 2021 05:52 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 14 Jun 2021 05:52 PM IST
सार

  • तमिलनाडु बोर्ड जल्द ही दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। 

विज्ञापन
TN 10th Result 2021 No marks Tamil Nadu to give all pass SSLC result to students
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तमिलनाडु बोर्ड जल्द ही दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने की तारीख की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन, कहा जा रहा है कि बोर्ड आने वाले कुछ दिनों में दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। इस बार दसवीं कक्षा में सभी विद्यार्थियों को पास किया जाएगा और कोई अंक व ग्रेड का सिस्टम नहीं होगा। बताया जा रहा है कि दसवीं कक्षा के सभी छात्रों की मार्कशीट पर सिर्फ पास प्रिंट होकर आएगा। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-राजस्थान: वैदिक शिक्षा को विज्ञान से जोड़ने के लिए जल्द गठित होगा वैदिक शिक्षा एवं संस्कार बोर्ड
विज्ञापन



दसवीं कक्षा के छात्रों की मार्कशीट पर कोई ग्रेड लिखा नहीं होगा। वहीं, छात्रों का ग्यारहवीं कक्षा में दाखिला नौवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। दसवीं के बाद जो विद्यार्थी पॉलिटेक्निक करना चाहते हैं उनका दाखिला भी नौवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दसवीं कक्षा की सभी मार्कशीट पर  'पास' प्रिंट करेंगे। दरअसल, मार्कशीट पर कोई ग्रेड और अंकों को प्रिंट नहीं करने का कारण यह है कि इस साल बोर्ड ने कोरोना वायरस की वजह से दसवीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन नहीं कराया है। ज्यादातर स्कूल सालभर बंद रहे हैं और स्कूलों को अर्ध-वार्षिक परीक्षा कराने का भी मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड: 15 जून से ऑनलाइन मोड में आयोजित होंगी 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं


कोरोना वायरस की वजह से सरकार ने दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था और छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास करने की घोषणा की थी। बताया जा रहा है कि  स्कूल नौवीं कक्षा के अंकों का उल्लेख करते हुए एक लिविंग सर्टिफिकेट जारी करेगा, जिसके आधार पर छात्र कक्षा 11 या पॉलिटेक्निक में प्रवेश ले सकेंगे। इस साल दसवीं कक्षा के लिए सूबे के करीब 9 लाख छात्रों ने पंजीकरण किया था जिनको अब अपने रिजल्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed