{"_id":"5e0335ea8ebc3e87ea5067e6","slug":"there-will-be-two-papers-of-mathematics-in-cbse-10th","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई: 10वीं में गणित के दो पेपर, बेसिक और स्टैंडर्ड में किसी एक का कर सकेंगे चयन ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सीबीएसई: 10वीं में गणित के दो पेपर, बेसिक और स्टैंडर्ड में किसी एक का कर सकेंगे चयन
Wed, 25 Dec 2019 03:44 PM IST
शिखा पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Dec 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के मन से गणित का भय दूर करने के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की 10वीं की परीक्षा में अब गणित के दो तरह के पेपर होंगे। गणित पढ़ने वाले छात्र परीक्षा के समय बेसिक और स्टैंडर्ड का विकल्प भर सकते हैं।
बेसिक में सामान्य से आसान और स्टैंडर्ड में कुछ कठिन पेपर आएगा। हालांकि बेसिक का विकल्प चुनने वाले छात्र 11वीं में गणित विषय नहीं ले पाएंगे। सीबीएसई में मैथ्स टू लेवल प्रोग्राम की शुरुआत 10वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए की गई है।
अक्सर देखा जाता है कि बच्चे गणित से डरते हैं और अनिवार्य विषय होने की वजह से परीक्षा तो देते हैं पर अंक अच्छे नहीं आ पाते। इसी क्रम में ये बदलाव किया गया है। कोर्स में बदलाव नहीं है, केवल प्रश्नपत्र सरल और कठिन होंगे।

अभी तक गणित का एक ही पेपर होता था। सीबीएसई सिटी कोआर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने कहा कि इससे छात्र तनाव मुक्त होकर परीक्षा देंगे। छात्रों ने परीक्षा फार्म भरने के दौरान ही बेसिक और स्टैंडर्ड का विकल्प भरा है।
इस बार आएंगे 40 प्रश्न
डीपीएस कल्याणपुर में शिक्षक फरहान अहमद कहते हैं कि इस बार गणित के पेपर में 10 प्रश्न अधिक आएंगे। पहले जहां 30 प्रश्न आते थे, अब 40 प्रश्न आएंगे। 1 से 20 तक के प्रश्न वैकल्पिक और एक नंबर के होंगे। शेष प्रश्न अधिक नंबर के होंगे।

कमेंट
कमेंट X