फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   The Indian Navy Quiz has become an international event and rechristened “G20 THINQ"

G20 THINQ: द इंडियन नेवी क्विज़ का नाम बदलकर किया गया “G20 THINQ", जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Sat, 02 Sep 2023 05:00 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 02 Sep 2023 05:00 PM IST
सार

G20 THINQ: भारतीय नौसेना की ओर से चलाई जाने वाली इंटर स्कूल क्विज़ प्रतियोगिताओं को राष्ट्रीय स्तर की स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता - द इंडियन नेवी क्विज़ (THINQ) में बदला गया था। इसे अब एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम बनाकर "G20 THINQ" नाम दिया गया है। 
 

विज्ञापन
The Indian Navy Quiz has become an international event and rechristened “G20 THINQ"
G20 THINQ - फोटो : Ministry of Defence

विस्तार

G20 THINQ: आजादी के अमृत महोत्सव मनाने की कड़ी में भारतीय नौसेना ने विभिन्न स्टेशनों पर आयोजित इंटर स्कूल क्विज़ प्रतियोगिताओं को राष्ट्रीय स्तर की स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता - द इंडियन नेवी क्विज़ (THINQ) में बदल दिया था। इस वर्ष भारत के G20 की अध्यक्षता संभालने पर, THINQ एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम बन गया है और इसे "G20 THINQ" नाम दिया गया है। 

विज्ञापन


यह आयोजन नौसेना द्वारा G20 सचिवालय के तत्वावधान में और NWWA (नेवी वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन) की साझेदारी में आयोजित किया जा रहा है और इसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दो स्तर होंगे। G20 THINQ के राष्ट्रीय दौर में कक्षा 9 से 12 तक पढ़ने वाले स्कूली बच्चे भाग लेंगे। क्विज़ के लिए 11700 से अधिक स्कूलों ने पंजीकरण कराया है। 
विज्ञापन


इसमें दो ऑनलाइन एलिमिनेशन राउंड आयोजित किए जाएंगे, पहला 12 सितंबर 2023 को और दूसरा 03 अक्तूबर 2023 को। इसके बाद 10 अक्तूबर 2023 को एक ऑनलाइन क्वार्टर फाइनल होगा, जिसमें से 16 टीमें सेमीफाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई होंगी (प्रत्येक जोन से चार स्कूल)। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमीफाइनलिस्ट 17 नवंबर 2023 को एनसीपीए सभागार में राष्ट्रीय सेमीफाइनल के लिए मुंबई में इक्ट्ठा होंगे। टॉप 8 टीमें बाद में 18 नवंबर 2023 को गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय फाइनल राउंड में प्रतिस्पर्धा करेंगी। नेशनल राउंड पूरा होने पर, सभी फाइनलिस्टों में से दो सर्वश्रेष्ठ क्विज़र्स को अंतरराष्ट्रीय राउंड में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना जाएगा।


16 राष्ट्रीय सेमीफाइनलिस्ट और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों सहित सभी प्रतिनिधियों को अपनी यात्रा के दौरान भारत की विविध विरासत और संस्कृति का अनुभव करने का अवसर मिलेगा और उन्हें देश के विभिन्न लोकप्रिय स्थलों और स्थानों पर ले जाया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय फाइनल 22 नवंबर 23 को नई दिल्ली में आयोजित करने की योजना है। G20 THINQ के लिए एक वेबसाइट (www.the Indiannavyquiz.in) भी स्थापित की गई है। रूची रखने वाले उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed