Up Board: अब तय उम्र सीमा तक ही छात्र दे पाएंगे परीक्षा, ऐसा है प्रस्ताव
हर साल यूपी बोर्ड की परीक्षा देने के लिए 10वीं कक्षा के लाखों छात्र-छात्राएं बैठते हैं। उन सभी छात्रों के लिए बोर्ड अब एक नया बदलाव करने जा रहा है। अब दसवीं की परीक्षा के लिए छात्रों की आयुसीमा निर्धारित की जाएगी। बता दें कि यूपी बोर्ड ने सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है जिसके तहत परीक्षार्थियों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और अधिकतम आयु 18 वर्ष होनी अनिवार्य है।
ध्यान दें अगर सरकारी की ओर से ये प्रस्ताव स्वीकार किया जाता है तो बोर्ड नए सत्र से ये नियम लागू कर देगा।
क्यों किया जा रहा है ये बदलाव-
अभी तक बोर्ड ने उम्र सीमा को लेकर किसी भी प्रकार का नियम नहीं बनाया था। इसलिए परीक्षा में अधिकतम उम्र के बैठने वाले छात्र आसानी से इस परीक्षा को पास कर लेते थे। इसकी शिकायतें बोर्ड को अकसर सुनने में आती थीं। इसलिए बोर्ड ने सरकार को प्रस्ताव भेजा कि न्यूनतम 14 वर्ष और अधिकतम 18 वर्ष की आयुसीमा तय होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश समेत अन्य बोर्ड के छात्र पा सकते हैं सालाना 80 हजार रुपये स्कॉलरशिप, जानें कैसे
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X