{"_id":"5f8eb86468be416092162dbf","slug":"terrible-mistake-in-neet-result-low-score-student-topper-in-st-category-nta-releases-second-revised-marksheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET 2020: कम स्कोर वाला छात्र संशोधित मार्कशीट में निकला एसटी कैटेगिरी में ऑल इंडिया टॉपर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET 2020: कम स्कोर वाला छात्र संशोधित मार्कशीट में निकला एसटी कैटेगिरी में ऑल इंडिया टॉपर
Tue, 20 Oct 2020 03:48 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 20 Oct 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी ( सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
NEET 2020: मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा के रिजल्ट में बड़ी गलती सामने आई है। नीट मार्कशीट में फेल हुआ छात्र संशोधित मार्कशीट के बाद एसटी कैटेगिरी में ऑल इंडिया टॉपर निकला है। दरअसल, नीट रिजल्ट की घोषणा में फेल निकलने के बाद छात्र ने ओएमआर शीट और 'आंसर की' के आधार पर अपने रिजल्ट को चुनौती दी, जिसके बाद उसकी कॉपी फिर जांचने के बाद उसे एसटी कैटेगिरी में ऑल इंडिया टॉपर घोषित किया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-दिल्ली विश्वविद्यालय: दूसरी कट ऑफ के तहत 9 हजार से ज्यादा छात्रों ने किया आवेदन
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर शहर के रहने वाले 17 साल के मृदुल रावत को पहले नीट के रिजल्ट में फेल घोषित कर दिया गया था। उनका स्कोर बेहद कम आया था। लेकिन, जब उन्होंने एनटीए की तरफ से जारी अपने इस रिजल्ट को चुनौती दी, तो संशोधित मार्कशीट में वह एसटी कैटेगिरी में ऑल इंडिया टॉपर निकले।
विज्ञापन
पहली मार्कशीट में मृदुल को 720 में 329 अंक मिले थे। इसके बाद उन्होंने ओएमआर शीट और 'आंसर की' के आधार पर रिजल्ट को चुनौती दी, तो उनके 720 में से 650 अंक निकले और एनटीए ने अपनी गलती सुधारते हुए उन्हें एसटी कैटेगिरी में ऑल इंडिया टॉपर घोषित किया।
इसे भी पढ़ें-देशभर के केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों को 2 नवंबर से खोलने की तैयारी
कमेंट
कमेंट X