तेलंगाना में लॉकडाउन की वजह से ये मुख्य परीक्षाएं हुई स्थगित, जानिए पूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दूसरे चरण की वजह से तेलंगाना में कई परीक्षाएं स्थगित हुई हैं। यहां डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन की पहले और दूसरे साल की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। ये परीक्षा अप्रैल में होनी थी। अब इसे स्थगित कर दिया गया है। तेलंगाना के सरकारी परीक्षा निदेशालय ने इस परीक्षा को स्थगित किया है।
डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन की परीक्षा 20 अप्रैल से 2 मई के बीच होनी थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया है। इस परीक्षा की अगली तारीख के बारे में जानकारी तीन मई के बाद ही दी जाएगी। इस परीक्षा के बारे में विस्तृत नोटिफिकेशन देखने के लिए अभ्यर्थी परीक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट
bse.telangana.gov.in
तेलंगाना में बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने एसएससी और कक्षा 10 की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी थीं। इन परीक्षाओं को लेकर भी संशोधित तारीख की घोषणा तीन मई के बाद ही होगी। बता दें कि सूबे में लॉकडाउन की वजह से सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान तीन मई तक के लिए बंद है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में तीन मई तक लॉकडाउन की घोषणा हुई है। यह लॉकडाउन का दूसरा चरण है। इससे पहले सरकार ने 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया था लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया था।
कमेंट
कमेंट X