फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Teacher-Student Elections Turn Delhi University into a Political Arena

DU: गुरु-शिष्य चुनावों से डीयू बना राजनीति का अखाड़ा, छात्र संगठनों ने भी शुरू किया जोरदार प्रचार अभियान

Wed, 03 Sep 2025 08:39 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 03 Sep 2025 08:39 AM IST
सार

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय में गुरु-शिष्य चुनाव के चलते माहौल चुनावी और राजनीतिक दोनों ही नजर आ रहा है। शिक्षक संगठन अपनी सक्रियता दिखा रहे हैं, वहीं छात्र संगठन भी प्रचार अभियान में पीछे नहीं हैं।

विज्ञापन
Teacher-Student Elections Turn Delhi University into a Political Arena
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

Teacher-student elections: दिल्ली विश्वविद्यालय इन दिनों गुरु-शिष्य चुनाव के कारण राजनीति का अखाड़ा बना हुआ है। बीते कई दिन से डीयू के कॉलेजों में शिक्षक राजनीति हावी है, अब इन दिनों छात्र राजनीति भी जोर पकड़ने लगी है।

विज्ञापन

एक ओर जहां शिक्षक अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए डूटा चुनाव के प्रचार अभियान में जुटे हैं, वहीं तमाम छात्र संगठनों के संभावित प्रत्याशियों ने भी कॉलेज-कॉलेज घूम कर प्रचार कर जीत की हवा बना रहे हैं। चुनावी माहौल होने के कारण कॉलेजों में पढ़ाई कम ही हो पा रही है।
विज्ञापन

 

दिल्ली विश्वविद्यालय में चार सितंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव होने हैं। इसके लिए अगस्त के तीसरे सप्ताह से कैंपस का माहौल राजनीति के रंग में रंगा हुआ है। चार से ही मतगणना शुरू हो जाएगी। शुक्रवार-शनिवार तक नतीजे आने लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 18 सितंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव होने हैं। इसके लिए संभावित प्रत्याशी प्रचार करने में जुटे हैं, लेकिन 10 सितंबर को प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद से प्रचार में तेजी आएगी।

कॉलेजों में पढ़ाई हो रही कम

नया सत्र शुरू होते ही सबसे पहले शिक्षकों की चुनावी गतिविधियां तेज हुईं। वहीं छात्र संगठन एबीवीपी, एनएसयूआई, आइसा और एसएफआई अपने-अपने तरीके से छात्रों तक पहुंच बनाने में जुटे हैं। चुनाव प्रचार में जुटे होने से शिक्षक कम समय के लिए ही कक्षाओं तक पहुंच रहे हैं। जो पहुंच रहे हैं वहां डूूसू चुनाव के प्रत्याशी पहुंच कर प्रचार करने लग जाते हैं। इस कारण से पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।

 

छात्रों की शिकायत है कि बीते एक सप्ताह से तो कहने के लिए ही कक्षाएं लग रही हैं। डूटा के चुनाव चार सितंबर को संपन्न होने के बाद पांच व छ: सितंबर तक रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है। वहीं डूसू के चुनाव इस बार सप्ताह के मध्य में है और 19 सितंबर तक रिजल्ट जारी हो जाएगा। रिजल्ट के बाद पदाधिकारियों के जीत का जश्न चलता रहता है। 21 सितंबर को रविवार है। इस तरह से पूरी तरह से पढ़ाई 22 सितंबर के बाद ही शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed