{"_id":"60b73066f6797f34d320e416","slug":"tamil-nadu-tn-hsc-12th-exams-2021-cancelled-or-not-government-to-decide-in-2-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: 12वीं की परीक्षाओं पर जल्द फैसला लेगी सरकार, सीबीएसई कर चुकी है रद्द","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
तमिलनाडु: 12वीं की परीक्षाओं पर जल्द फैसला लेगी सरकार, सीबीएसई कर चुकी है रद्द
Wed, 02 Jun 2021 12:54 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:54 PM IST
सार
- तमिलनाडु सरकार 12वीं की परीक्षाओं को लेकर निर्णय जल्द ले सकती है।
- इस साल 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए करीब 8 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु सरकार बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर निर्णय जल्द ले सकती है। बताया जा रहा है कि सूबे की सरकार लंबित बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं पर दो दिनों में निर्णय ले सकती है। सीबीएसई और आईएससीई बोर्ड द्वारा बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने के बाद अब सूबे की सरकार भी बारहवीं कक्षा की लंबित परीक्षाओं पर जल्द ही अहम फैसला कर सकती है। दरअसल, सरकार स्कूलों, अभिभावकों और शिक्षकों से परामर्श के बाद कुछ दिनों में ही बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर अहम घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-कर्नाटक: सीबीएसई के बाद अब क्या राज्य बोर्ड भी रद्द करेगा 10वीं-12वीं की परीक्षाएं? छात्र कर रहे मांग
विज्ञापन
सूबे के शिक्षा मंत्री का कहना है कि सरकार बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने या रद्द करने को लेकर शिक्षाविदों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और अभिभावकों के साथ परामर्श करेगी। एक-दो दिन में चर्चा होगी। जिसके आधार पर ही बारहवीं कक्षा की परीक्षा को लेकर निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले सूबे की सरकार दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर चुकी है। इसके साथ ही पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा ही अगली कक्षाओं में प्रमोट करने की भी घोषणा कर चुकी है। सरकार ने नौवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी बिना परीक्षा आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल: 10वीं-12वीं की परीक्षाओं पर आज हो सकता है फैसला, सीएम ममता बनर्जी ले सकती हैं अहम निर्णय
लेकिन, बारहवीं कक्षा की परीक्षा को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने की घोषणा के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि धीरे-धीरे सारे राज्य बोर्ड बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को रद्द करने की घोषणा करेंगे। जिनमें हरियाणा बोर्ड पहले ही बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने की घोषणा कर चुका है। इससे पहले तमिलनाडु बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 3 मई से लेकर 21 मई तक होना था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। इस साल करीब 8 लाख विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
कमेंट
कमेंट X