फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Tamil Nadu government denied conversion allegation in chennai school

Tamil Nadu: चेन्नई के स्कूल पर धर्मांतरण के आरोप, राज्य सरकार की टीम ने बताया झूठ

Mon, 12 Sep 2022 02:59 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 12 Sep 2022 02:59 PM IST
सार

पूरे मामले की जांच के बाद राज्य सरकार की टीम ने इस आरोप को खारिज कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक टीम ने बताया है कि इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।

विज्ञापन
Tamil Nadu government denied conversion allegation in chennai school
Chennai School Hostel - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु के एक स्कूल पर छात्राओं के धर्मांतरण कराने के आरोप लगे हैं। मामला चेन्नई के एक स्कूल का है जिसे स्कूल चर्च ऑफ साउथ इंडिया (CSI) की ओर से संचालित किया जाता है। हालांकि, मामले पर विवाद बढ़ता देखकर तमिलनाडु सरकार ने एक जांच टीम का गठन किया था। मामले की जांच के बाद टीम ने इस आरोप को गलत करार दिया है। आइए जानते हैं क्या है यह पूरा मामला...

विज्ञापन


NCPCR ने जारी किया था निर्देश
स्कूल पर धर्मांतरण कराने के आरोप के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग/NCPCR की ओर से हाल ही में मोनाहन स्कूल गर्ल्स हॉस्टल से सभी लड़कियों को बाहर निकालने का निर्देश दिया था। 9 सितंबर को जारी किए गए पत्र में एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने राज्य के  मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को निर्देश दिए थे। पत्र में लिखा गया था कि हॉस्टल की छात्राओं को  24 घंटे के भीतर चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन से रेस्क्यू कर के चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया जाए। कानून के अनुसार छात्राओं के बयानों की रिकॉर्डिंग की जाएगी और उनकी अच्छे से कॉउन्सलिंग होगी। 
विज्ञापन


राज्य सरकार ने क्या कहा?
पूरे मामले की जांच के बाद राज्य सरकार की टीम ने इस आरोप को खारिज कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक टीम ने बताया है कि इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। तमिलनाडु सरकार ने यह जानकारी NCPCR को देने का फैसला किया है कि उसे गुमराह किया गया है और इस आरोप में कोई भी सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल अधिकारी क्या बोले
हॉस्टल के बोर्ड निदेशक ने बताया कि 6 सितंबर को एक टीम ने दौरा किया और छात्रों के साथ बातचीत की। 7 तारीख को डॉ शरण्य सरस्वती और कुछ अन्य शाम को आए, छात्रावास का दौरा किया और बच्चों के साथ बातचीत की। उन्होंने वार्डन और मैनेजर को हॉस्टल से बाहर भेज दिया। हमें नहीं पता कि किस बारे में बातचीत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed