{"_id":"60755a818ebc3e591e5b7ae3","slug":"tamil-nadu-board-exam-2021-tn-class-12-language-exam-may-get-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु बोर्ड परीक्षा 2021: स्थगित हो सकती है बारहवीं की भाषा की परीक्षा, पढ़िए पूरी खबर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
तमिलनाडु बोर्ड परीक्षा 2021: स्थगित हो सकती है बारहवीं की भाषा की परीक्षा, पढ़िए पूरी खबर
Tue, 13 Apr 2021 02:28 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 13 Apr 2021 02:28 PM IST
सार
तमिलनाडु बोर्ड की बारहवीं कक्षा की भाषा की परीक्षा स्थगित हो सकती है।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
तमिलनाडु बोर्ड की बारहवीं कक्षा की भाषा की परीक्षा स्थगित हो सकती है। बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 3 मई से शुरू हो रही है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती की वजह से बारहवीं कक्षा की भाषा की परीक्षा स्थगित हो सकती है। विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना 2 मई को है। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है और न ही बारहवीं कक्षा के भाषा की परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी हुआ है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-केरल प्रबंधन योग्यता परीक्षा: प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी, 17 अप्रैल तक दर्ज कराएं आपत्ति
विज्ञापन
लेकिन यह कहा जा रहा है कि बारहवीं कक्षा की भाषा की परीक्षा तीन मई की जगह 31 मई को हो सकती है। विधानसभा चुनाव के मतगणना को देखते हुए इस परीक्षा की तिथि आगे खिसक सकती है। इस साल बारहवीं कक्षा में करीब 8 लाख विद्यार्थी बैठेंगे। आपको बता दें कि इस साल वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं देरी से हो रही हैं। सूबे में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में संभव है कि बोर्ड परीक्षा को स्थगित कर दिया जाए। हालांकि, अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। सूबे में बोर्ड परीक्षाएं मई से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X