फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Supreme Court asks NBE to reveal policy on publishing NEET-PG answer keys for transparency

NEET PG: पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NBE से कहा- 'नीट पीजी की उत्तर कुंजी पर अपनी नीति स्पष्ट करें'

Fri, 07 Nov 2025 07:06 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 07 Nov 2025 07:06 PM IST
सार

NEET PG: सुप्रीम कोर्ट ने NBE से NEET-PG परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करने पर अपनी नीति स्पष्ट करने को कहा है। कोर्ट ने शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान एनबीई ने कहा कि कोचिंग संस्थान पारदर्शिता के नाम पर उत्तर कुंजी चाहते हैं।
 

विज्ञापन
Supreme Court asks NBE to reveal policy on publishing NEET-PG answer keys for transparency
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई फाइल फोटो

विस्तार

Suprme Court On NEET PG: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) को निर्देश दिया है कि वह नीट पीजी परीक्षा की उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी करने से जुड़ी अपनी नीति स्पष्ट करे। जस्टिस पी. एस. नरसिम्हा और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ ने एनबीई के वकील से कहा कि वे एक शपथ पत्र (affidavit) दाखिल करें और बोर्ड की स्थिति साफ करें।

विज्ञापन


शीर्ष अदालत उन याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी जिनमें नीट पीजी (PG) परीक्षा से जुड़े कई मुद्दों को उठाया गया है, खासकर उत्तर कुंजी जारी करने को लेकर पारदर्शिता की मांग की गई है।

विज्ञापन

एनबीई ने याचिकाओं को बताया कोचिंग संस्थानों से प्रेरित

सुनवाई के दौरान एनबीई के वकील ने कहा कि ये याचिकाएं कोचिंग संस्थानों द्वारा प्रेरित हैं, जो प्रश्न पुस्तिकाओं की उत्तर कुंजी हासिल करना चाहते हैं। उनका कहना था कि ऐसा करने से परीक्षा की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है।

इससे पहले, 26 सितंबर को जस्टिस जे. बी. पारदीवाला और जस्टिस के. वी. विश्वनाथन की पीठ ने केंद्र सरकार और नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज को नोटिस जारी किया था। यह नोटिस नीट पीजी 2025 की उत्तर कुंजी सार्वजनिक करने की मांग वाली याचिकाओं पर जारी किया गया था।

पहले भी दायर की जा चुकीं हैं याचिकाएं

इन याचिकाओं में परीक्षा प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता लाने के लिए कदम उठाने की मांग की गई थी, जिसमें उत्तर कुंजी प्रकाशित करना भी शामिल था। इससे पहले 29 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने पारदर्शिता के लिए रॉ स्कोर, उत्तर कुंजी और नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला सार्वजनिक करने का निर्देश दिया था। पहले अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी या रॉ स्कोर की जानकारी नहीं दी जाती थी, जिससे सामान्यीकरण प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed