UPSC Topper Gamini Singla (Air 3): सेल्फ स्टडी से गामिनी बनीं यूपीएससी टॉपर, दो साल तक रोज इतने घंटे की थी पढ़ाई
UPSC CSE Result 2021 Topper Gamini Singla (Air 3) : अपने दूसरे ही प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा पास ही नहीं बल्कि टॉप-3 में जगह बनाने वाली गामिनी ने अपनी सफलता का श्रेय मुख्य रूप से सेल्फ स्टडी और अपने पिता को दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC CSE 2021 Topper Gamini Singla (Air 3): संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से 2021 के सिविल सेवा परीक्षा परिणाम (CSE Result 2021) जारी कर दिए गए हैं। परिणाम में पंजाब की गामिनी सिंगला ने तीसरी रैंक हासिल की है। अपने दूसरे ही प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा पास ही नहीं बल्कि टॉप करने वाली गामिनी ने अपनी सफलता का श्रेय मुख्य रूप से सेल्फ स्टडी और अपने पिता को दिया है।
कड़ी मेहनत से कुछ भी कर सकती हैं महिलाएं : गामिनी
सिविल सेवा परीक्षा 2021 में अपने चयन और तीसरी रैंक हासिल करने से उत्साहित गामिनी सिंगला ने सोमवार को कहा कि महिलाएं अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के माध्यम से कुछ भी हासिल करने में सक्षम हैं। इस बार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम परिणामों में श्रुति शर्मा, अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला ने परीक्षा में क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।
देश के विकास और जनकल्याण में योगदान देना हैं
अपने दूसरे प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा पास करने को लेकर गामिनी कहती हैं कि मैं बहुत खुश हूं। यह एक सपने के सच होने जैसा है। मैंने भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) को चुना है। पंजाब के आनंदपुर साहिब से फोन पर बातचीत में गामिनी सिंगला ने कहा कि मैं देश के विकास और लोगों के कल्याण के लिए काम करना चाहती हूं।
यह भी पढ़ें : UPSC CSE 2021 Result: यूपीएससी सिविल सेवा 2021 का परिणाम जारी, टॉप-3 पर लड़कियों का कब्जा
दिन में 9-10 घंटे पढ़ाई करती थीं
अपनी सफलता का राज साझा करते हुए गामिनी ने कहती हैं कि वह दिन में 9-10 घंटे पढ़ाई करती थीं। बकौल गामिनी, मैंने पटियाला में विनोद सर से कोचिंग भी ली। परीक्षा की तैयारी के लिए मैंने ज्यादातर समय सेल्फ स्टडी की और आखिर में मैं सफल हो गई। गामिनी ने कहा कि मेरे पिता ने परीक्षा की तैयारी में मेरी मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गामिनी के माता-पिता हिमाचल प्रदेश सरकार में चिकित्सा अधिकारी के तौर पर कार्यरत हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में 685 उम्मीदवार क्वालीफाई
परीक्षा में शीर्ष तीन रैंक प्राप्त करने वाली महिलाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि महिलाएं अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के माध्यम से कुछ भी हासिल करने में सक्षम हैं। गामिनी ने कंप्यूटर विज्ञान में बीटेक किया हुआ है।
उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा के लिए वैकल्पिक विषय के रूप में समाजशास्त्र को चुना था। बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम परिणाम में कुल 685 उम्मीदवारों - 508 पुरुषों और 177 महिलाओं ने क्वालीफाई किया है। आयोग ने विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए उनके नामों की सिफारिश भी कर दी है।
कमेंट
कमेंट X