फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   13 Year Old Creator of Lego Braille Printer Is Youngest Ever entrepreneur

इस बच्चे ने दी नेत्रहीनों को 'खास सौगात'

Fri, 07 Nov 2014 08:23 AM IST
Updated Fri, 07 Nov 2014 08:23 AM IST
विज्ञापन
13 Year Old Creator of Lego Braille Printer Is Youngest Ever entrepreneur
क्या हो अगर कोई बच्चा खिलौने से खेलते खेलते किसी टैक्नोलॉजी कंपनी का फाउंडर बन जाए। कुछ ऐसा ही केलीफोर्निया में आठवीं क्लास के छात्र शुभम बनर्जी के साथ हुआ है। भारतीय मूल के शुभम बनर्जी ने नेत्रहीनों के लिए बेहद किफायती ब्रेल प्रिंटर बनाया है। शुभम के इस अविष्कार को बाजार में लाने का जिम्मा उठाते हुए 'इंटेल कैपिटल' ने इस प्रोजेक्ट में इन्वेस्टमेंट की घोषणा की है।
विज्ञापन


शुभम ने खिलौने बनाने वाले लेगो ब्रिक्स की मदद से नेत्रहीनों के लिए बेहद सस्ता ब्रेल प्रिंटर ईजाद किया है। लेगो ब्रिक्स की मदद से बने इस प्रिंटर का नाम है 'ब्रेगो'। इंटेल कैपिटल का कहना है कि शुभम के इस प्रोजेक्ट को बतौर टेक्नोलॉजी वित्तीय मदद देगी और 'ब्रेगो लैब' बनाने में वित्तीय मदद करेगी।
विज्ञापन


शुभम के इस प्रोजेक्ट को दुनिया भर के नेत्रहीनों के लिए खास सौगात माना जा रहा है। शुभम अमेरिका के व्हाइट हाउस में इस प्रोजेक्ट को प्रदर्शित कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेत्रहीनों को राहत देगा सबसे सस्ता ब्रेल प्रिंटर

13 Year Old Creator of Lego Braille Printer Is Youngest Ever entrepreneur
इस प्रिंटर की खासियत ये है कि ये खिलौने बनाने वाले लेगो ब्रिक्स की मदद से बनाया गया है। शुभम ने इसी साल 23 फरवरी को ये प्रिंटर बनाया था जिसकी कीमत महज 350 डॉलर मूल्य है। इस समय बाजार में मिल रहे किसी भी ब्रेल प्रिंटर की कीमत 2000 डॉलर से कम नहीं है ऐसे में महज 350 डॉलर की कीमत का 'ब्रेगो' नेत्रहीनों के लिए सौगात साबित होगा।

इस प्रिंटर में लेगो माइंडस्ट्रोम्स ईवी3 सेट का इस्तेमाल किया गया है। माइंडस्ट्रोम्स ईवी3 एक रोबोटिक किट है जिसके उपयोग से आसान तकनीक से प्रोजेक्ट बनाए जाते हैं। अमेरिकी बाजार में ये रोबोटिक किट 300 डॉलर में मिल जाती है। शुभम ने 'ब्रेगो' में में सीपीयू के तौर पर इंटेल एडिसन ‌चिप का इस्तेमाल किया है।

कैसे काम करेगा ब्रेगो
ब्रेगो पर काम करना बेहद आसान है। नेत्रहीनों के लिए खासतौर पर बने इस प्रिंटर पर यूजर को अक्षर में टाइप करना होगा और ब्रेगो की सूई उस अनूदित संदेश को पेपर पर डॉट्स के जरिए उभार देगी। अनूदित किया गया अक्षर सात सैकेंड से भी कम समय में प्रिंट हो सकेगा।

इंटेल कैपिटल करेगी इन्वेस्ट

13 Year Old Creator of Lego Braille Printer Is Youngest Ever entrepreneur
इंटेल कैपिटल के मुताबिक शुभम बनर्जी सिलिकॉन वैली में एक टेक्नॉलजी कंपनी के सबसे कम उम्र के संस्थापक होंगे। इंटेल ने घोषणा की है कि कंपनी ब्रेगो लैब्स के लिए प्रोटोटाइप बनाने और उसे बाजार में लाने में मदद करेगी।

इतना ही नहीं इस काम के लिए कई इंजीनियरों की जरूरत होगी जिसे कंपनी भरती करेगी। कंपनी का कहना है कि वो ब्रेगो लैब्स को एक नई तकनीक के तौर पर बाजार में लाने का जिम्मा उठी रही है जिससे नेत्रहीनों के जगत में क्रांति कहा जाएगा।

इस मौके पर शुभम बनर्जी के साथ इंटेल कैपिटल के प्रेजिडेंट अरविंद सोढानी भी मौजूद थे।  सोढानी ने कहा कि शुभम सबसे कम उम्र के अविष्कारक है जिन्हें किसी वैंचर कंपनी का इन्वेस्टमेंट मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed