{"_id":"630419ff2ee2e86d250caef5","slug":"students-will-learn-problem-solving-and-business-model-in-schools-register-before-1st-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"Business Model: स्कूलों में प्रॉब्लम सॉल्विंग और बिजनेस मॉडल सीखेंगे विद्यार्थी,1 सितंबर से पहले कराएं पंजीकरण","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Business Model: स्कूलों में प्रॉब्लम सॉल्विंग और बिजनेस मॉडल सीखेंगे विद्यार्थी,1 सितंबर से पहले कराएं पंजीकरण
Tue, 23 Aug 2022 05:36 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 23 Aug 2022 05:36 AM IST
सार
एआई स्टार्टअप स्कूल प्रोग्राम का उद्देश्य प्रतिभाशाली युवाओं को दुनिया की सबसे जटिल समस्याओं को हल करने में सक्षम बनाना है। यह कार्यक्रम एआई इनोवेटर्स और उद्यमियों की आगे की पीढ़ी को चुनौतियों का समाधान करने के लिए सशक्त करेगा। पहले चरण में स्कूलों को छात्रों के लिए एआई फॉर गुड वर्कशॉप के लिए एक सितंबर से पहले पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूली विद्यार्थियों में एआई (आर्टिफिशल इंटेलिजेंस) को बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। सीबीएसई एआई स्टार्टअप स्कूल प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। आईबीएम कंपनी के सहयोग से शुरू किए जा रहे प्रोग्राम में विद्यार्थियों को डिजाइन थिकिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग, बिजनेस मॉडल को सीखने का अवसर मिलेगा। टॉप टीम को यूएसए स्थित सिलिकॉन वैली में सीखने का मौका प्राप्त होगा।
विज्ञापन
एआई स्टार्टअप स्कूल प्रोग्राम का उद्देश्य प्रतिभाशाली युवाओं को दुनिया की सबसे जटिल समस्याओं को हल करने में सक्षम बनाना है। यह कार्यक्रम एआई इनोवेटर्स और उद्यमियों की आगे की पीढ़ी को चुनौतियों का समाधान करने के लिए सशक्त करेगा। पहले चरण में स्कूलों को छात्रों के लिए एआई फॉर गुड वर्कशॉप के लिए एक सितंबर से पहले पंजीकरण कराना होगा। वर्कशॉप के बाद छात्रों को आईबीएम स्किल बिल्ड फॉर स्टूडेंट का प्रमाणपत्र प्राप्त करना होगा और एआई मिशन में भाग लेने के लिए टीम का गठित करनी होगी।
विज्ञापन
आईबीएम अधिकारी स्कूल पहुंच कर छात्रों के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन वर्कशॉप आयोजित करेंगे। बोर्ड का कहना है कि स्कूलों के छात्रों द्वारा विकसित एआई संचालित नवाचारों की अत्यधिक सराहना की गई है। अब यह और अधिक महत्वपूर्ण हो गया है कि विद्यार्थियों के नवाचारों को आगे बढ़ाया जाए। इससे पहले बोर्ड एआई स्टार्टअप स्कूल प्रोग्राम के लिए प्रिंसिपल व शिक्षकों के लिए 26 अगस्त को एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित करने जा रहा है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X