फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Students to get option of appearing in 10th, 12th board exams twice from 2025-26, keep the best marks obtained

NEP 2020: साल में दो बार होंगी बोर्ड परीक्षाएं, बेस्ट स्कोर को रख सकेंगे छात्र; शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

Tue, 20 Feb 2024 01:07 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 20 Feb 2024 01:07 PM IST
सार

Dharmendra Pradhan: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 से छात्रों को साल में दो बार 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने का विकल्प मिलेगा। छात्रों के पास अधिक स्कोर को रखने का भी विकल्प होगा।

विज्ञापन
Students to get option of appearing in 10th, 12th board exams twice from 2025-26, keep the best marks obtained
Dharmendra Pradhan - फोटो : Social Media

विस्तार

Board Exams Twice in a Year: रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक समारोह के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 से छात्रों को साल में दो बार 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने का विकल्प मिलेगा। इस बदलाव की जानकारी प्रधान ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में पीएम एसएचआरआई (प्राइम मिनिस्टर स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) योजना शुरू करने के दौरान दी।

विज्ञापन


प्राइम मिनिस्टर स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना के तहत राज्य के 211 स्कूलों को अपग्रेड किया जायेगा। प्रधान ने कहा कि 2020 में लाई गई नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) को लाने का एक उद्देश्य छात्रों पर शैक्षणिक तनाव को कम करना है, इसी कड़ी में छात्रों को साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने का विकल्प उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है। इस समारोह में मुख्यमंत्री साय, मंत्री अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी  भी शामिल थे।

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने क्या-क्या कहा ? 

धर्मेंद्र प्रधान ने हर साल स्कूल में 10 दिन बिना बैग के आने की अवधारणा पर भी बात की। उन्होंने कहा कि छात्रों को अन्य गतिविधियों के अलावा कला, संस्कृति और खेल से भी जोड़ा जाए।

प्रधान ने कहा कि एनईपी 2020 के तहत केंद्र की योजना पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 से छात्रों को 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में दो बार बैठने का मौका मिलेगा।

पिछले साल अगस्त में शिक्षा मंत्रालय द्वारा घोषित नए पाठ्यक्रम ढांचे (एनसीएफ) के अनुसार, छात्रों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पर्याप्त समय देने के लिए बोर्ड परीक्षाएं साल में कम से कम दो बार आयोजित की जाएंगी। छात्रों को सर्वश्रेष्ठ स्कोर बरकरार रखने का विकल्प भी मिलेगा। प्रधान ने समारोह में उपस्थित छात्रों की सहमति भी ली। इस फैसले के बाद छात्र साल में दोनों परीक्षाओं में से जिसमें ज्यादा स्कोर होगा, उसे बरकरार रख सकेंगे।

उन्होंने आगे कहा, "एनईपी के माध्यम से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का दृष्टिकोण छात्रों को तनाव मुक्त रखना, उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से समृद्ध करना, छात्रों को संस्कृति से जोड़े रखना और भविष्य के लिए तैयार करना है।"

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम एसएचआरआई योजना के पहले चरण में, छत्तीसगढ़ में 211 स्कूलों (193 प्राथमिक स्तर और 18 माध्यमिक) को 'हब एंड स्पोक' मॉडल पर अपग्रेड किया जाएगा, जिनमें से प्रत्येक पर 2 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

प्रधान ने कहा, छत्तीसगढ़ के स्कूल और उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के अनुरोध के अनुसार, योजना के अगले चरण में  माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों को शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारत 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए दावेदारी करेगा और उन्हें उम्मीद है कि चार साल में होने वाले इस आयोजन में देश के लिए 10 प्रतिशत पदक छत्तीसगढ़ के एथलीटों से आने चाहिए। इसके लिए राज्य के एथलीटों को अपनी तैयारी इसी साल से शुरू कर देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed