फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Students of Class 1 to Class 9 Declared ‘All Pass’ in Puducherry

पुडुचेरी: पहली से लेकर 9वीं कक्षा तक के छात्र बिना परीक्षा के ही पास

Mon, 15 Mar 2021 03:10 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 15 Mar 2021 03:10 PM IST
विज्ञापन
Students of Class 1 to Class 9 Declared ‘All Pass’ in Puducherry
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पुडुचेरी में पहली से लेकर नौवीं कक्षा तक के छात्रों को बिना परीक्षा के ही पास कर दिया गया है। सूबे के शिक्षा विभाग ने पहली से लेकर नौवीं कक्षा तक के छात्रों को अगली कक्षा में बिना परीक्षा के ही प्रमोट कर दिया है। सभी विद्यार्थियों को 'ऑल पास' घोषित कर दिया गया है। दरअसल, सूबे की सरकार ने कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए पहली कक्षा से लेकर नौवीं कक्षा तक के सभी छात्रों को बिना परीक्षा लिए ही पास घोषित कर दिया है और अगली कक्षाओं में प्रमोट कर दिया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-बदलाव : चुनाव के कारण आगे खिसकी यह बड़ी परीक्षा, एनटीए ने जारी की नई तारीख
विज्ञापन


 
इसे भी पढ़ें-मुंबई पुलिस : क्यों चर्चा में है सचिन वाजे, ये हैं 3 बड़े एनकाउंटर स्पेशलिस्ट

सूबे में पहली से लेकर नौवीं कक्षा तक के स्कूल 31 मार्च तक खुलेंगे और उसके बाद 1 अप्रैल से गर्मियों की छुट्टियां शुरू होंगी। पहली से लेकर नौवीं कक्षा तक के स्कूल हफ्ते में पांच दिन खुल रहे हैं। शनिवार और रविवार को अवकाश घोषित किया गया है। सूबे की सरकार का कहना है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में एक दिन 'तनाव-मुक्त मूल्यांकन' किया जाएगा। सूबे के  स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 14 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 40,044 हो गई है। वहीं, सूबे में 10वीं, 11वीं और 12वीं की  कक्षाओं का संचालन बोर्ड परीक्षाओं के शुरू होने से पहले तक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed