{"_id":"5db708808ebc3e01675632bc","slug":"students-giving-exam-in-open-ground-ramlamkhan-singh-college-betia-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लचर शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, मैदान में बैठकर परीक्षा देने को मजबूर छात्र ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
लचर शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, मैदान में बैठकर परीक्षा देने को मजबूर छात्र
Mon, 28 Oct 2019 08:57 PM IST
Mohit Mudgal
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 28 Oct 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
ramlakhan college betia
- फोटो : ani
बिहार में लचर शिक्षा व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुल गई है। इस बार घटना बेतिया के रामलखन सिंह कॉलेज की है। शनिवार को कॉलेज में स्नातक की परीक्षा थी, पर छात्रों के बैठने की व्यवस्था नहीं थी। जिसके बाद छात्र मैदान में बैठ कर परीक्षा देते नजर आए।
विज्ञापन
Bihar: Students wrote their exam in open in RLSY College, Bettiah yesterday.Examination In-Charge (Pic 4) says,"Capacity of college is about 2000, but over 5000 students have been allotted exam centre here. We've requested concerned authorities to build exam hall in campus". pic.twitter.com/6Geavsi4Xg
— ANI (@ANI) 27 October 2019विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए परीक्षा प्रभारी ने बताया कि कॉलेज में अधिकतम दो हजार विद्यार्थियों के बैठने की जगह हैं, पर पांच हजार विद्यार्थियों को यहां परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया हैं। हमने संबंधित अधिकारियों से परिसर में परीक्षा हॉल बनाने का अनुरोध किया हैं। कॉलेज के प्रिंसिपल ने एनएनआई को बताया कि इस परेशानी से बचने के लिए हमने कॉलेज में एक परीक्षा हॉल बनाने की गुहार सभी संबंधित अधिकारियों से लगाई हैं। जिससे परीक्षा देने आए अधिक छात्रों को समायोजित किया जा सके, पर अब तक परीक्षा हॉल नहीं बन पाया है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X