{"_id":"5e4e178a8ebc3ef2550cae0c","slug":"student-caught-making-tiktok-video-of-question-paper-during-board-exam-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Board Exam: परीक्षा में प्रश्नपत्र मिलते ही उसका टिकटॉक वीडियो बना रहा था छात्र, पकड़ा गया","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Board Exam: परीक्षा में प्रश्नपत्र मिलते ही उसका टिकटॉक वीडियो बना रहा था छात्र, पकड़ा गया
Thu, 20 Feb 2020 10:52 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
tiktok
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार निर्देश और चेतावनी दिए जाने के बाद भी बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थी अपनी मनमानियों से बाज नहीं आ रहे हैं। अब एक छात्र को बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र का टिकटॉक वीडियो बनाते पकड़ा गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि 10वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की बोर्ड परीक्षा थी। जैसे ही परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र बांटे गए, इस छात्र ने अपने पास से मोबाइल फोन निकाला, प्रश्नपत्र के तीन पन्नों की फोटो क्लिक की और उसे टिकटॉक एप पर एडिट करने लगा। उसने इस वीडियो में बॉलीवुड की म्यूजिक भी डाली और वीडियो पूरा बनाकर टिकटॉक पर अपलोड कर दिया। ये सब उसने क्लासरूम में बैठे-बैठे ही किया।
विज्ञापन
ये मामला पश्चिम बंगाल माध्यमिक बोर्ड परीक्षा के दौरान मालदा जिला में स्थित बैद्यनाथपुर हाई स्कूल का है। अधिकारियों का कहना है कि उसे ऐसा करते हुए तुरंत पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : नौकरी छोड़ चाय बेचने लगी ये अमेरिकी महिला, कमा लिए 250 करोड़ से ज्यादा
गुरुवार को छात्र को डिस्ट्रिक जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। वहीं, जिला शिक्षा विभाग के सूत्रों का कहना है कि छात्र की परीक्षा रद्द कर दी गई है और उसे परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया है।
छात्र द्वारा बनाया गया वीडियो भी बुधवार दोपहर करीब 12 बजे से (परीक्षा शुरू होने के एक घंटे के अंदर) सोशल मीडिया में वायरल होने लगा, जिसमें कुछ मल्टीपल च्वाइस और निबंध के सवाल दिख रहे हैं।
इसके साथ ही परीक्षा केंद्र में छात्र मोबाइल लेकर कैसे घुसा, इसकी भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि एसपी आलोक रजौरिया खुद इस जांच का नेतृत्व कर रहे हैं कि परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा में कहां चूक हुई।
ये भी पढ़ें : सीबीएसई : दीक्षा एप पर 2000 प्रश्नों का बैंक
हालांकि पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) का कहना है कि जिस प्रश्नपत्र का वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दिखने वाले सभी प्रश्न वास्तविक प्रश्नपत्र से नहीं मिलते। साथ ही वायरल वीडियो वाले प्रश्नपत्र में बोर्ड का लोगो भी नहीं है।
कमेंट
कमेंट X