SSSC ने जारी किया परीक्षाओं का कार्यक्रम, यहां जानिए कब होगी कौन की परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रस्तावित प्रतियोगी परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें लगभग 20 पद कोड और 37 उप कोडों की परीक्षाएं शामिल की गई हैं। समान अर्हता वाले पदों को जोड़कर एक ही परीक्षा कराई जा रही है।
आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि इससे समय पर परीक्षाएं समाप्त हो सकेंगी। कई पदों के लिए एक परीक्षा होने से अधिक अभ्यर्थियों को चयन का अवसर मिलेगा। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि इस परीक्षा कार्यक्रम में वर्ष 2015, 2016 और 2017 में जारी विज्ञापन की परीक्षाओं को शामिल किया गया है। इन परीक्षाओं में कुछ का कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर उपलब्ध है।
अन्य परीक्षाओं के पाठ्यक्रम शीघ्र ही वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिए जाएंगे। आयोग के प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक पुस्तकालयाध्यक्ष (प्राविधिक शिक्षा) और सहायक लाइब्रेरियन (जल विद्युत निगम) की परीक्षा 22 अप्रैल को सुबह 10 बजे से होगी।
इसी तरह पुस्तकालय लिपिक (उच्च शिक्षा निदेशालय) की परीक्षा इसी दिन दोपहर 2 बजे से होगी। ग्रेडिंग पर्यवेक्षक (उद्यान विभाग), नलकूप चालक, कार्य पर्यवेक्षक, राजस्व सहायक (सिंचाई विभाग), कनिष्ठ सहायक (कृषि, अर्थ एवं संख्या, न्यायिक एवं विधिक अकादमी, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा मुख्यालय), कनिष्ठ सहायक, डाटा एंट्री आपरेटर (परिवहन, वाणिज्य कर, सहकारी समितियां, प्राविधिक शिक्षा विभाग)।
वहीं कनिष्ट सहायक, कंप्यूटर आपरेटर (परिवहन, वाणिज्य कर अपील अधिकरण और विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की परीक्षा 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे से होगी। कैमरामैन (सूचना विभाग) की परीक्षा 6 मई को सुबह 9 बजे से, कनिष्ठ कैमरामैन की परीक्षा दोपहर 12 बजे से और फोटोग्राफर (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की परीक्षा इसी दिन शाम 3 बजे से होगी।
कमेंट
कमेंट X