फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SSC MTS, Havaldar answer key 2021 released at ssc.nic.in sarkari result

SSC Answer Key: एसएससी एमटीएस, हवलदार भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे चेक करें

Wed, 03 Aug 2022 12:30 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 03 Aug 2022 12:30 PM IST
सार

जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे 07 अगस्त, 2022 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
SSC MTS, Havaldar answer key 2021 released at ssc.nic.in sarkari result
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग/SSC ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार  (CBIC & CBN) भर्ती, 2021 की परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को बीती रात ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इस परीक्षा की उत्तर कुंजी और इसके साथ ही कैंडिडेट रिस्पांस शीट को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

कब हुई थी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग ने एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा का आयोजन 05 से लेकर 26 जुलाई, 2022 तक किया गया था। परीक्षा देशभर में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे 07 अगस्त, 2022 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि उत्तर कुंजी और रिस्पांस शीट को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि निर्धारित तारीख के बाद उन्हें उत्तर कुंजी पर कोई भी आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन

कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगि करें।
  • अब उत्तर कुंजी सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
  • उत्तर का मिलान करें।
  • जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed