SSC MTS Answer Key Out: एसएससी एमटीएस-हवलदार भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक
SSC MTS Answer Key Out: कर्मचारी चयन आयोग ने 28 जून, 2023 को एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
विस्तार
SSC MTS Havaldar Answer Key Out: कर्मचारी चयन आयोग ने 28 जून, 2023 को एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ, और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अंतरिम उत्तर कुंजी की जांच एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर कर सकते हैं।
ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
-
एसएससी एमटीएस अंतरिम उत्तर कुंजी के लिए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।
-
उत्तर कुंजी/प्रतिक्रिया पत्रक तक पहुंचने के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
-
अंतरिम उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
अब इसे जांचें, डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X