फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SSC MTS final result and cut-off out at ssc.nic.in; 1,729 candidates selected, results of 57 withheld

SSC MTS Final Result 2023: जारी हुआ एसएससी एमटीएस का अंतिम परिणाम; 1729 अभ्यर्थी चयनित, 57 का रिजल्ट रोका गया

Tue, 19 Dec 2023 09:11 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 19 Dec 2023 09:11 AM IST
सार

SSC MTS Final Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और हवलदार परीक्षा का अंतिम परिणाम और कट ऑफ जारी कर दिया है। कुल 1,729 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। आयोग ने 57 अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोक दिया है।

विज्ञापन
SSC MTS final result and cut-off out at ssc.nic.in; 1,729 candidates selected, results of 57 withheld
एसएससी एमटीएस का अंतिम परिणाम जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC MTS Final Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और हवलदार परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इसके साथ ही आयोग ने कट ऑफ भी घोषित कर दी है। जो उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर एसएससी एमटीएस 2023 के अंतिम परिणाम और कट ऑफ की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन

1,729 उम्मीदवार हुए चयनित

एमटीएस के पदों के लिए 1,346 और हवलदार के पदों के लिए 383 सहित कुल 1,729 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। आयोग ने 57 अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोक दिया है। 

एसएससी ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, "सीबीआईसी द्वारा हवलदार के पदों के लिए पीईटी/पीएसटी 22.11.2023 से 29.11.2023 तक पूरे देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। सीबीआईसी द्वारा उपलब्ध कराए गए पीईटी/पीएसटी आंकड़ों के अनुसार, 3179 उम्मीदवार पीईटी/पीएसटी में उपस्थित हुए, जिनमें से 3041 उम्मीदवारों ने हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) के पद के लिए पीईटी/पीएसटी उत्तीर्ण की है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

समान अंको का मामला

आयोग ने बताया कि ऐसे मामलों में, जहां एक से अधिक उम्मीदवारों ने सत्र-2 में समान कुल अंक प्राप्त किए हैं, टाई का समाधान होने तक दिए गए क्रम में एक के बाद एक निम्नलिखित तरीकों को लागू करके टाई को हल किया गया है:

  • सत्र-2 के सामान्य जागरूकता (जीए) में अंक।
  • सत्र-I में कुल सामान्यीकृत अंक।
  • जन्मतिथि: अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता।
  • नामों का वर्णानुक्रम
विज्ञापन

57 उम्मीदवारों का परिणाम रोका गया

आयोग ने कहा, “57 उम्मीदवारों (एमटीएस के लिए 46 और हवलदार के लिए 11) का परिणाम संदिग्ध कदाचार के कारण आगे की जांच के लिए रोक दिया गया है।” यह भी बताया गया कि 25 उम्मीदवारों के परिणाम संसाधित नहीं किए गए हैं क्योंकि उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed