एसएसएसी, जेएचटी, एसएचटी और जूनियर ट्रांसलेटर पेपर 1 का रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मंगलवार को जूनियर हिंदी अनुवादक, वरिष्ठ हिंदी अनुवादक और जूनियर अनुवादक पेपर 1 परीक्षा के परिणाम जारी किए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के जरिए देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-TANCET 2021: अन्ना यूनिवर्सिटी में पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पंजीकरण शुरू
आधिकारिक वेबसाइट
ssc.nic.in
12 फरवरी को होगी पेपर 2 की परीक्षा
इस परीक्षा में कुल 1688 अभ्यर्थी क्वालिफाई हुए हैं, जो कि पेपर 2 की परीक्षा में बैठेंगे। आपको बता दें कि SSC JHT, SHT, JT पेपर 2 की परीक्षा अस्थाई तौर पर 14 फरवरी को आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा की अवधि से सात दिन पहले जारी होंगे।
इसे भी पढ़ें-पंजाब में 21 जनवरी से खुलेंगे कॉलेज और विश्वविद्यालय, इन दिशा-निर्देशों का होगा पालन
SSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के लिए श्रेणी-वार कटऑफ मार्क भी जारी कर दिया है। अनारक्षित वर्ग के लिए कटऑफ मार्क 140 है। एसएससी 25 जनवरी को अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा और 24 फरवरी तक वेबसाइट पर सक्रिय रहेगा। सभी उम्मीदवारों के मार्क्स 22 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X