फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Punjab colleges and universities to reopen from January 21 state government issues guidelines

पंजाब में 21 जनवरी से खुलेंगे कॉलेज और विश्वविद्यालय, इन दिशा-निर्देशों का होगा पालन

Tue, 19 Jan 2021 11:38 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 19 Jan 2021 11:38 AM IST
विज्ञापन
Punjab colleges and universities to reopen from January 21 state government issues guidelines
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में 21 जनवरी से कॉलेज और विश्वविद्यालयों को फिर से खोला जा रहा है। दस महीने बाद कॉलेज और विश्वविद्यालय कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए 21 जनवरी से फिर से खुल रहे हैं। इसे लेकर सूबे की सरकार ने विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि पिछले साल मार्च में वैश्विक कोरोना महामारी से बचाव के लिए कॉलेज, विश्वविद्यालय और सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया था। अब धीरे-धीरे कई राज्यों में कॉलेज और विश्वविद्यालयों को छात्रों के लिए फिर से धीरे-धीरे खोला जा रहा है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-IBPS RRB ने जारी किए PO मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां है डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन



सूबे की सरकार ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए कोरोना गाइडलाइन जारी की है। सूबे में गुरुवार से सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों सहित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और गैर-अनुदानित कॉलेजों को फिर से खोला जाएगा। इसे लेकर सूबे के उच्च शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को एक विस्तृत पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-20 जनवरी को ही क्यों होता है अमेरिकी राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह


सूबे की सरकार के एक आधिकारिक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि छात्रों के हित में शैक्षणिक संस्थानों को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में कक्षाओं का संचालन करना चाहिए। सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाओं को ऑफलाइन मोड में आयोजित करना चाहिए। सरकार ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के साथ ही कोविड-19 के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी छात्रावासों को भी फिर से खोलने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि  सूबे में स्कूल 7 जनवरी से ही खुल चुके हैं। सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी छात्रावासों के प्रत्येक हॉस्टल में साइज के हिसाब से छात्रों को कमरे आवंटित होंगे और सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन किया जाएगा। छात्रावासों के अलॉटमेंट के वक्त अंतिम वर्ष के छात्रों को  प्राथमिकता मिलनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed