{"_id":"604c8c090a004006d21201ce","slug":"ssc-je-admit-card-2021-for-central-mp-and-western-regions-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चयन आयोग: मध्य प्रदेश और पश्चिमी क्षेत्रों के लिए प्रवेश पत्र जारी, ये रहा लिंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कर्मचारी चयन आयोग: मध्य प्रदेश और पश्चिमी क्षेत्रों के लिए प्रवेश पत्र जारी, ये रहा लिंक
Sat, 13 Mar 2021 03:36 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 13 Mar 2021 03:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
SSC JE Admit Card 2021: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मध्य प्रदेश और पश्चिमी क्षेत्रों के लिए एसएससी जेई ( SSC JE) भर्ती परीक्षा 2021 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ssc-cr.org, sscmpr.org और sscwr.net के जरिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-यूजीसी नेट 2021: आवेदन में सुधार की विंडो खुली, 16 मार्च तक मौका
विज्ञापन
22 मार्च से लेकर 24 मार्च तक परीक्षा
कर्मचारी चयन आयोग एसएससी जेई पेपर-1 परीक्षा का आयोजन 22 मार्च से लेकर 24 मार्च तक करेगा। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए व नीचे बताए जा रहे स्टेप्स के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी सेंट्रल रिजन, मध्य प्रदेश क्षेत्र और पश्चिम क्षेत्र के लिए डायरेक्ट लिंक से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2021: उत्तर कुंजी जारी, जानिए कब आएगा रिजल्ट
ऐसे डाउनलोड करें SSC JE एडमिट कार्ड 2021
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट ssc-cr.org, sscmpr.org और sscwr.net है।
-यहां होम पेज पर आपको एसएससी जेई एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा।
डायरेक्ट लिंक-1
डायरेक्ट लिंक-2
कमेंट
कमेंट X