फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SSC JE 2023 answer key released Know how to check at ssc.nic.in

SSC JE Answer Key: जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 13 Oct 2023 06:46 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 13 Oct 2023 06:46 PM IST
सार

SSC JE Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जेई भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC JE 2023 answer key released Know how to check at ssc.nic.in
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC JE Answer Key Out: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जेई (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट) भर्ती परीक्षा के टियर- I की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

जूनियर इंजीनियर के पद पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा 09 अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अपने परीक्षा रोल नंबर और पासवर्ड के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यदि अभ्यर्थियों को जारी की गई उत्तर कुंजी से कोई शिकायत है तो 13 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक वे अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि एसएससी की तरफ से जारी की गई उत्तर कुंजी अंतिम नहीं हैं। प्रोविजनल आंसर के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रत्येक चुनौती के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। 15 अक्तूबर के बाद भेजे गए किसी भी अभ्यावेदन पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन

परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रारंभ- 26/07/2023

  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 16/08/2023 रात 11:00 बजे तक

  • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि (ऑनलाइन) - 16/08/2023

  • सुधार तिथि - 17 से 18 अगस्त 2023 तक

  • पेपर I परीक्षा तिथि सीबीटी मोड - 09 से 11 अक्तूबर 2023 तक

  • पेपर I उत्तर कुंजी - 13/10/2023 

  • पेपर II परीक्षा तिथि- 04/12/2023

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed