{"_id":"5a5590e14f1c1b4d198b5fc4","slug":"ssc-je-2017-more-than-1-33-lakh-candidates-will-be-appear","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC जेई 2017: 1.33 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल, इस दिन होंगी परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
SSC जेई 2017: 1.33 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल, इस दिन होंगी परीक्षा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 10 Jan 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की जेई 2017 परीक्षा 22 से 25 जनवरी के बीच होगी। इलाहाबाद मध्य क्षेत्र से जुड़े जिलों से इस परीक्षा के लिए एक लाख 33 हजार 897 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें सिविल के लिए 47977, इलेक्ट्रिकल के लिए 34186, मैकेनिकल के लिए 51734 अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान के मुताबिक इलाहाबाद में 12 केंद्रों पर परीक्षा में 23579 अभ्यर्थी शामिल होंगे, इसी तरह बरेली में चार केंद्रों पर 4624, गोरखपुर में चार केंद्रों पर 5632, कानपुर में पांच केंद्रों पर 12760, लखनऊ में 17 केंद्रों पर 31506, वाराणसी में नौ केंद्रों पर 17000 तथा पटना (बिहार) में 17 केंद्रों पर 38616 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
बताया गया है कि प्रवेश पत्र परीक्षा के एक सप्ताह पहले वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
कमेंट
कमेंट X