SSC CHSL Answer Key: टियर 1 परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। SSC CHSL 2019 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की गई है।
SSC CHSL 2019 परीक्षा मार्च और अक्तूबर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी उत्तर कुंजी को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
10 नवंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
अभ्यर्थी अपनी उत्तर कुंजी पर 10 नवंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को शुल्क देना होगा। आंसर की पर आपत्ति उठाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन फॉर्म भरना होगा जिसके लिए अभ्यर्थियों को पैसे जमा करने होंगे। हर सवाल के उत्तर पर अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्जा कराने के लिए 100 रुपये जमा करने होंगे। ध्यान रहे कि अभ्यर्थी दस नवंबर शाम छह बजे तक ही आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- CAT 2020: 29 नवंबर को है परीक्षा, मॉक टेस्ट लिंक हुआ एक्टिव
डायरेक्ट लिंक के लिए क्लिक करें
अपनी आंसर की डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जहां उनको आंसर की का लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करते ही आंसर की खुल जाएगी।
कमेंट
कमेंट X