फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Smart Time Management Tips for Working Students

Study With Job: पढ़ाई और नौकरी साथ-साथ? जानिए कैसे करें समय का स्मार्ट मैनेजमेंट

Thu, 17 Jul 2025 08:23 AM IST
शाहीन परवीन एलिजाबेथ ग्रेस सॉन्डर्स, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
एलिजाबेथ ग्रेस सॉन्डर्स, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 17 Jul 2025 08:23 AM IST
सार

Work-study balance: पढ़ाई के साथ नौकरी करना थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन अगर आप समय को ठीक से बांट लें और खुद पर नियंत्रण रखें, तो यह मुमकिन है।

विज्ञापन
Smart Time Management Tips for Working Students
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

Study With Job: आज के दौर में छात्र अक्सर अपनी पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट-टाइम नौकरी या कोई छोटा व्यवसाय शुरू करने की सोच रखते हैं। शुरू-शुरू में यह जितना आकर्षक और आसान लगता है, समय के साथ इससे जुड़ी चुनौतियां भी उतनी ही बढ़ जाती हैं। पढ़ाई के साथ नई जिम्मेदारी से जुड़ना आसान काम नहीं है, लेकिन अगर आपके अंदर इन चुनौतियों से लड़ने का हौसला है, तो आपका व्यक्तिगत और पेशेवर विकास निश्चित है। सही सोच, प्राथमिकताएं तय करने और आत्म-अनुशासन से आप पढ़ाई के साथ नौकरी के अनुभव को बेहतर बना सकते हैं। हालांकि, इसके लिए खुद में बदलाव लाना होगा, जिसके लिए आपको कुछ नुस्खे अपनाने होंगे।

विज्ञापन

अपनी राह खुद तय करें

जब आप पढ़ाई और काम, दोनों की जिम्मेदारी एक साथ उठाते हैं, तो समय का सही प्रबंधन करना ही कामयाबी की राह आसान बनाता है। किसी भी समस्या के लिए खुद को दोष देना बंद करें और इस दोहरी भूमिका में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। खुद की तुलना दूसरों से करने के बजाय, अपनी स्थिति और सीमाओं को समझने की कोशिश करें और अपनी सीमाओं तथा वास्तविकता को जानकर अपनी राह खुद तय करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

तालमेल है जरूरी

पढ़ाई, नौकरी और निजी जीवन में तालमेल बिठाना बेहद जरूरी है। यह तय करें कि कब पढ़ाई करेंगे, कब काम और कब आराम या पारिवारिक जिम्मेदारी निभाएंगे। महत्वपूर्ण डेडलाइंस और कामों पर फोकस करते हुए फालतू मीटिंग, प्रोजेक्ट्स और गैर-जरूरी कामों से दूरी बनाएं। जरूरत से ज्यादा काम या ओवरटाइम करने से मानसिक और शारीरिक थकावट ही बढ़ेगी, इसलिए खुद से या दूसरों से ‘ना’ कहना भी सीखें।

रिश्तों को नजरअंदाज न करें

बेशक पढ़ाई और पार्ट-टाइम नौकरी के साथ हर पारिवारिक गतिविधि या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होना संभव नहीं हो सकता, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आप सबसे दूरी बना लें। इसलिए समय-समय पर घरवालों, रिश्तेदारों और दोस्तों आदि से बातचीत करते रहें। आपको यह पता होना चाहिए कि आपको कितनी नींद चाहिए? और कितना वर्कआउट करना है? याद रखें, अपने मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज किए बिना ही आगे बढ़ना आपके लिए असल चुनौती है। इसलिए सेहत का भी पूरा ध्यान रखें।

खाली समय का सदुपयोग

सुबह जल्दी या खाली समय में नए कौशल सीखने का समय निकालें। नई किताबें पढ़कर, ऑनलाइन कोर्स या वर्कशॉप के जरिये आप ऐसा कर सकते हैं। इसके अलावा, अपने प्रयासों को ट्रैक करते रहें और उन कार्यों पर फोकस रखें, जिनसे आपको सीधा और बेहतर परिणाम मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed