फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Skill India International Mission 15 nations welcome Indians 26k youth employment in foreign countries

Skill India: भारतीय युवाओं के लिए 15 देशों ने खोले दरवाजे; विदेश में मिला 26 हजार युवाओं को रोजगार

Fri, 01 Mar 2024 06:04 AM IST
ज्योति भास्कर सीमा शर्मा, अमर उजाला
सीमा शर्मा, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 01 Mar 2024 06:04 AM IST
सार

स्किल इंडिया इंटरनेशनल मिशन के तहत बीते डेढ़ साल में 15 देशों ने भारतीय युवाओं के लिए दरवाजे खोले हैं। भारत में प्रशिक्षण के बाद विदेश में 26 हजार युवाओं को रोजगार मिला है।

विज्ञापन
Skill India International Mission 15 nations welcome Indians 26k youth employment in foreign countries
स्किल इंडिया मिशन के तहत ट्रेनिंग के बाद हजारों युवाओं को रोजगार (फाइल) - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्किल इंडिया इंटरनेशनल मिशन में कौशल प्रशिक्षण पाकर युवा विदेश में कमाई कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय आवागमन की इस पहल के तहत पिछले डेढ़ साल में 26 हजार से अधिक युवाओं को 15 देशों में रोजगार मिला है। स्वास्थ्य देखभाल, पर्यटन, खुदरा, विनिर्माण, आतिथ्य, कृषि, दूर संचार, विमानन जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण लेकर युवा विदेश में सफल हो रहे हैं। इसमें युवाओं को प्रशिक्षण में अंग्रेजी, संबंधित देश की भाषा और व्यक्तित्व विकास भी होता है। इसी कारण 12वीं से स्नातक पासआउट आम युवा विश्वस्तर का प्रशिक्षण लेकर विदेश में करीब 40 लाख रुपये सालाना तक का पैकेज पा रहे हैं।
विज्ञापन


यूपी-बिहार, राजस्थान के युवाओं को ज्यादा मौके
इस मिशन में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान के युवाओं को सबसे अधिक विदेश में रोजगार का मौका मिला है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल, कर्नाटक, हिमाचल, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों के युवाओं को भी इस मिशन के तहत रोजगार मिला है। इन युवाओं को कोर्स के साथ स्किल इंडिया इंटरनेशनल के 36 केंद्रों में ट्रेनिंग मिलती है।
विज्ञापन


इन देशों के साथ समझौता
कौशल विकास मंत्रालय के सचिव अतुल तिवारी ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय ने अक्तूबर 2021 में स्किल इंडिया इंटरनेशनल मिशन की शुरुआत की थी। इसका मकसद भारतीय युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार से जोड़ना है। इसके लिए भारत सरकार ने 15 देशों की सरकार और बिजनेस-टू-बिजनेस (बीटूबी) के साथ समझौता हस्ताक्षर किया है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, क्रोएशिया, जर्मनी, जापान, सऊदी अरब, कुवैत, ओमान, कतर, यूएई, ब्रिटेन, उज्बेकिस्तान, इटली, मलयेशिया, मॉरीशस के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed