{"_id":"686cd67f3595427bf10b7726","slug":"shreshta-scheme-centre-warns-schools-against-charging-fees-from-sc-students-strict-action-to-follow-2025-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SHRESHTA Scheme: अनुसूचित जाति के छात्रों से फीस वसूली पर केंद्र ने जताई नाराजगी, स्कूलों को मिली चेतावनी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
SHRESHTA Scheme: अनुसूचित जाति के छात्रों से फीस वसूली पर केंद्र ने जताई नाराजगी, स्कूलों को मिली चेतावनी
Tue, 08 Jul 2025 01:58 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:58 PM IST
सार
SC Students Free Education: केंद्र सरकार ने श्रेष्ठ योजना के तहत पढ़ रहे अनुसूचित जाति के छात्रों से किसी भी तरह की फीस या अतिरिक्त शुल्क वसूलने वाले स्कूलों को सख्त चेतावनी दी है।
विज्ञापन
School Students
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SHRESHTA Scheme Guidelines: केंद्र सरकार ने श्रेष्ठ (Scheme for Residential Education for Students in High Schools in Targeted Areas) योजना के तहत पढ़ रहे अनुसूचित जाति (SC) के छात्रों से किसी भी तरह की फीस या अतिरिक्त शुल्क वसूलने वाले स्कूलों को सख्त चेतावनी दी है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने स्पष्ट कहा है कि योजना के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फीस नहीं, पूरी पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी
श्रेष्ठ योजना का मकसद यह है कि कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश पाने वाले एससी छात्रों को शीर्ष स्तरीय आवासीय स्कूलों में मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। इन छात्रों की ट्यूशन फीस, हॉस्टल, मेस, किताबें, यूनिफॉर्म और स्टेशनरी का पूरा खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन
शिकायतों पर सख्त रुख
मंत्रालय ने 7 जुलाई 2025 को जारी एक पत्र में बताया कि उन्हें कई स्कूलों से शिकायतें मिली हैं कि छात्रों से सिक्योरिटी डिपॉजिट, पिकनिक फीस, मेडिकल खर्च, किताबें, यूनिफॉर्म आदि के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं। यह श्रेष्ठ योजना की मूल भावना और नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X