{"_id":"5a671d2f4f1c1ba1268b5ff2","slug":"selecting-43-students-of-electrical-engineering-in-gla-polytechnic","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएलए पॉलीटेक्निक में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 43 छात्रों का चयन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जीएलए पॉलीटेक्निक में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 43 छात्रों का चयन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 23 Jan 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएलए विश्वविद्यालय के पॉलीटेक्निक संस्थान में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इस कैंपस प्लेसमेंट में देश की बड़ी कंपनी सिक्योर मीटर, वीवीडीएन और वोल्टास कंपनी ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 43 छात्रों का चयन किया।
कम्पनियों द्वारा कैंपस का आयोजन चरणवद्ध तरीके से किया गया जिसमें लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन एवं साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इस कैंपस में 100 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 43 चयनित छात्रों के नामों की घोषणा कंपनी अधिकारियों के द्वारा की गयी। इससे पूर्व कंपनी के अधिकारियों ने पीपीटी के माध्यम से कंपनी के विभिन्न पहलुओं से छात्रों को अवगत कराया। साथ ही छात्रों को उनके स्केल के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।
ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट विभाग के एसोसिएट जनरल मैनेजर अमित जैन ने बताया कि सिक्योर मीटर कंपनी राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय कंपनी है, जो कि बिजली के मीटर तैयार करती है। इस कंपनी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों की मांग बढ़ी है। मांग के अनुसार ही कंपनी अधिकारियों ने जीएलए विश्वविद्यालय के पॉलीटेक्निक संस्थान में कैंपस प्लेसमेंट कर 32 छात्रों चयन किया है।
विज्ञापन
असिस्टेंट जनरल मैनेजर राहुल सिंह ने बताया कि वोल्टास लिमिटेड एक इंजीनियरिंग, एयर कंडीशनिंग कंपनी है जो मुंबई में आधारित है। उन्होंने वीवीडीएन टेक्नोलॉजी कंपनी के बारे में बताया कि इस कंपनी की देश-विदेश में विभिन्न ब्रांच हैं। जो कि हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, टेलीकॉम इत्यादि कार्यों का प्रोडक्शन करती है। उन्होंने बताया कि वोल्टास और वीवीडीएन कंपनी ने पॉलीटेक्निक संस्थान में कैंपस प्लेसमेंट के दौरान 11 छात्रों के चयन की घोषणा की। सिक्योर मीटर कंपनी में चयनित हुए पॉलीटेक्निक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र अमित कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षा से यह मुकाम हासिल हुआ है। इस मुकाम से ही और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
वीवीडीएन कंपनी में चयनित हुए छात्र अनिल कुमार ने कहा कि कंपनी द्वारा आयोजित ग्रुप डिस्कशन से पहले तो कठिनाई सी महसूस हो रही थी, लेकिन डिस्कशन के समय सब कुछ आसानी से हो गया। उन्होंने बताया कि इसका कारण पॉलीटेक्निक संस्थान के शिक्षकों द्वारा दी जाने वाली प्रदत्त शिक्षा है। उन्होंने अपने चयन का श्रेय शिक्षकों और अपने माता-पिता को दिया है। चयनित छात्रों को शुभकामनायें देते हुए पॉलीटेक्निक संस्थान के प्राचार्य डॉ. दिवाकर भारद्वाज एवं डॉ. विकास शर्मा ने कहा देश की जानी मानी कम्पनियों में छात्रों का चयन जीएलए में शिक्षा के स्तर को दर्शाता है तथा यह विश्वविद्यालय के लिये गौरव की बात है।

कमेंट
कमेंट X