फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Schools to reopen for classes 5 to 8 only after nod from health department, says Maharashtra school education minister

महाराष्ट्र: शिक्षा मंत्री ने कहा- स्वास्थ्य विभाग की मंजूरी के बाद ही खुलेंगे पांचवीं से लेकर आठवीं तक के स्कूल

Wed, 09 Dec 2020 05:50 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 09 Dec 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Schools to reopen for classes 5 to 8 only after nod from health department, says Maharashtra school education minister
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

महाराष्ट्र में पांचवीं से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को स्वास्थ्य विभाग से मंजूरी के बाद ही खोला जाएगा। सूबे की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने यह बात कही है। उन्होंने बुधवार को कहा कि राज्य शिक्षा विभाग, राज्य स्वास्थ्य विभाग की मंजूरी के बाद ही पांचवीं से लेकर आठवीं कक्षाओं के लिए स्कूल पुन: खोलने की अनुमति देगा। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-CCSU B.Ed Result 2020: मेरठ विश्वविद्यालय ने जारी किया B.ED रिजल्ट, ये रहा डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा विभाग स्कूल पुन: खोलने के मामले पर सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के साथ विचार-विमर्श करेगा। स्वास्थ्य विभाग से मंजूरी के बाद ही कक्षाएं पुन: संचालित होंगी और इसे लेकर मुंबई, मुंबई उपनगरों, ठाणे, पुणे और नासिक जैसे बड़े शहरों को अधिसूचित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री गायकवाड़ ने कहा कि हम इस संबंध में छात्रों के अभिभावकों एवं स्थानीय प्राधिकारियों से विचार-विमर्श कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-शिक्षा मंत्रालय का सुझाव, दूसरी कक्षा तक के छात्रों को न दें होमवर्क
 

उन्होंने कहा कि स्थानीय अधिकारियों ने स्कूल पुन: खोलने से पहले शिक्षकों और अन्य स्कूल कर्मियों की बड़ी संख्या में आरटी-पीसीआर जांच की हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए मार्च से ही स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं और कक्षाओं को संचालन ऑनलाइन माध्यम से हो रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed