JoSSA: पांचवें सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने पांचवें राउंड के लिए JoSSA सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऑनलाइन काउंसलिंग के पांचवें राउंड के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर JoSSA सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया गया है।
आधिकारिक वेबसाइट
josaa.nic.in
इसे भी पढ़ें-MSBTE 2020: एमएसबीटीई अंतिम वर्ष परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने पांचवें राउंड की सीट अलॉटमेंट सूची देख सकते हैं। लिस्ट में नाम आने वाले अभ्यर्थियों को 5 नवंबर तक अपने सभी कागजात, शुल्क और अन्य चीजें ऑनलाइन सबमिट करनी होगी। छह नवंबर शाम पांच बजे तक अभ्यर्थियों को उनकी क्वेरी का जवाब देने का वक्त दिया गया है।
ऐसे देखें JoSAA पांचवें सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in है।
- यहां आपको “5th seat allotment result” का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर प्रिंट ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-MHT CET Admit Card 2020: अतिरिक्त परीक्षा प्रवेश पत्र जारी, 7 नवंबर को है परीक्षा
गौरतलब है कि सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने पहले राउंड के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 17 अक्तूबर को जारी किया था। इसके बाद दूसरे और तीसरे अलॉटमेंट का रिजल्ट क्रमश : 21 व 27 अक्तूबर को जारी किया गया था।
डायरेक्ट लिंक
कमेंट
कमेंट X