{"_id":"66e671ca22e49876c50eb1dd","slug":"schools-colleges-to-remain-closed-in-bhubaneswar-on-sept-17-for-pm-modi-s-event-read-here-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: ओडिशा में 17 सितंबर को स्कूल रहेंगे बंद, पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए भुवनेश्वर में छुट्टी का एलान","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Odisha: ओडिशा में 17 सितंबर को स्कूल रहेंगे बंद, पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए भुवनेश्वर में छुट्टी का एलान
Sun, 15 Sep 2024 11:11 AM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sun, 15 Sep 2024 11:11 AM IST
सार
Odisha: राजधानी में पीएम मोदी की यात्रा के मद्देनजर मंगलवार, 17 सितंबर को भुवनेश्वर में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच जनता मैदान में 'सुभद्रा' योजना का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
Odisha
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Odisha: ओडिशा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य दौरे के मद्देनजर 17 सितंबर को भुवनेश्वर नगर निगम (BMC) क्षेत्र के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। 17 सितंबर को पीएम मोदी ओडिशा में होंगे, जहां वह भुवनेश्वर में ओडिशा सरकार की प्रमुख योजना 'सुभद्रा' का शुभारंभ करेंगे।
ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, "भुवनेश्वर महानगर क्षेत्र के सभी स्कूल और कॉलेजों में 17 सितंबर को पूर्ण अवकाश रहेगा। पीएम मोदी 17 सितंबर को भुवनेश्वर में सुभद्रा योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए भुवनेश्वर में एक विशाल जनसभा होगी।
इसे देखते हुए, राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि उस दिन भुवनेश्वर के सभी स्कूल और कॉलेज पूरी तरह से बंद रहेंगे और सरकारी कार्यालय दिन के पहले भाग में बंद रहेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, 'सुभद्रा' योजना सबसे बड़ी, एकल महिला-केंद्रित योजना है और इसके तहत 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को शामिल किए जाने की उम्मीद है। इस योजना के तहत, 21-60 वर्ष की आयु के सभी पात्र लाभार्थियों को 2024-25 से 2028-29 के बीच 5 वर्षों की अवधि में 50,000 रुपये मिलेंगे।

कमेंट
कमेंट X