फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   School Reopening which state reopen school in which state schools still closed school start in new year 2021

School Reopening : कई राज्य नए साल में लेंगे स्कूल खोलने पर फैसला, कई में चल रहीं कक्षाएं

Thu, 24 Dec 2020 07:07 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Thu, 24 Dec 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
School Reopening which state reopen school in which state schools still closed school start in new year 2021
school - फोटो : amar ujala

कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से बंद पड़े सरकारी और निजी स्कूल कई राज्यों में दोबारा खुलने लगे हैं। हालांकि, कई राज्यों में स्थानीय सरकारों ने अभी कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण इस पर फैसला नहीं लिया है। जबकि कुछ राज्य नए साल में स्कूल पुन: खोलने की तैयारी में हैं। केंद्र सरकार बहुत पहले ही स्कूल खोलने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर चुकी है। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोविड गाइडलाइंस में स्कूल खोले जाने या बंद रखने संबंधी निर्णय लेने की जिम्मेदारी राज्य सरकारों पर छोड़ी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2021: ये हैं नए साल की 10 नई नौकरियां जो कर रही हैं आपका इंतजार...
विज्ञापन


दरअसल, देश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने 25 मार्च, 2020 को लॉकडाउन की घोषणा करते हुए कई तरह की पाबंदियां लगाई थीं। इन पाबंदियों में स्कूल-कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश भी दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें : NOU का बदला नाम, अब मयूरभंज के महाराजा के नाम से जानी जाएगी

इसके बाद से कई महीनों तक स्कूल-कॉलेज बंद रहे लेकिन अब कई राज्यों ने स्कूलों को खोलने का आदेश दे दिया है। वहीं कई राज्यों में स्कूल खुल भी चुके हैं। स्कूल दोबारा खोलने के साथ ही अब कुछ विशेष सावधानियां भी बरती जा रही है। इसके अलावा कोरोना वायरस संबंधी गाइडलाइंस और प्रोटोकॉल का भी पालन किया जा रहा है। 

इन राज्यों में खुल चुके हैं स्कूल
उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, झारखंड और राजस्थान और सिक्किम में स्कूल खुल चुके हैं। हालांकि, इन राज्यों में शुरुआती तौर पर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए ही स्कूल खोले गए हैं।

  • मध्य प्रदेश ने 18 दिसंबर से कक्षा 10 और 12 के लिए स्कूल खोले हैं।
  • हरियाणा में 14 दिसंबर से 10वीं और 12वीं के लिए स्कूल खोले गए हैं। जबकि कक्षा 09 और 11वीं के छात्रों के लिए कक्षाएं 21 दिसंबर से शुरू हुईं हैं।
  • झारखंड में कंटेनमेंट जोन के बाहर 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए स्कूल 21 दिसंबर से पुन: खोले गए हैं। 

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri : राजस्थान में 31 हजार शिक्षकों की भर्ती, परीक्षा अप्रैल में होगी

नए साल में यहां खुलेंगे स्कूल
इनके अलावा नए साल से कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज समेत अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों को खोले जाने की तैयारी है। नए साल में बिहार, कर्नाटक, पुडुचेरी जैसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी स्कूल दोबारा खोले जांएगे।
  • मध्य प्रदेश में साइंस कॉलेज 01 जनवरी,  2021 से खोले जाएंगे।
  • बिहार में स्कूल एक जनवरी, 2021 से खोले जाएंगे। 
  • कर्नाटक में भी स्कूल एक जनवरी, 2021 से दोबारा खोले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : NMC ने मेडिकल छात्रों को दी बड़ी राहत, पीजी थीसिस सबमिशन की समयसीमा बढ़ाई

इन राज्यों में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल :
हालांकि, कई राज्यों ने अभी भी स्कूल खोलने को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। ऐसे राज्यों में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गुजरात, महाराष्ट्र और दिल्ली आदि हैं। इन राज्यों में अभी भी कई इलाकों में कोरोना संक्रमण के नई मामले लगातार बड़े स्तर पर सामने आ रहे हैं। इसके कारण, राज्य सरकारें अभी भी स्कूल खोलने के संबंध में फैसला नहीं कर पा रही हैं।  
यह भी पढ़ें :  विश्व भारती : ऐसा विश्वविद्यालय जहां आज भी पेड़ों की छांव में होती है पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed