फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   School Reopening school and college reopened in west bengal and himachal pradesh from 3 feb

School Reopening: हिमाचल और पश्चिम बंगाल में आज से खुले स्कूल-कॉलेज, जानें अन्य राज्यों का हाल

Thu, 03 Feb 2022 09:25 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 03 Feb 2022 09:25 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में आज 3 फरवरी, 2022 से 9 से 12वीं तक के स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो गयी हैं। वहीँ, पहली से आठवीं तक की कक्षाएं अभी ऑनलाइन माध्यम से ही लगेंगी।

विज्ञापन
School Reopening school and college reopened in west bengal and himachal pradesh from 3 feb
School Reopening - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोना महामारी के खतरे को कम होता देखते हुए विभिन्न राज्यों ने अब स्कूल-कॉलेजों को खोलना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज 3 फरवरी, 2022 से पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में भी स्कूल-कॉलेज दोबारा से खुल गए हैं।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में आज 3 फरवरी, 2022 से 9 से 12वीं तक के स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो गयी हैं। वहीं, पहली से आठवीं तक की कक्षाएं अभी ऑनलाइन माध्यम से ही लगेंगी। इसके अलावा कोचिंग संस्थान और पुस्तकालय भी खुल गए हैं। राज्य में अब सरकारी दफ्तर भी शत प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। हालाँकि, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं को घर से काम करने की छूट रहेगी। राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इन फैसलों पर मुहर लगाई थी।
विज्ञापन


रात्रि कर्फ्यू अब भी जारी
राज्य में सामाजिक समारोह खुले में अधिकतम 500 और बंद समारोह में अधिकतम 250 लोगों के उपस्थिति की अनुमति दी गयी है। हालांकि, राज्य में रात्रि कर्फ्यू पहले की तरह ही रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में भी खुले स्कूल-कॉलेज
पश्चिम बंगाल में भी आज गुरुवार 3 फरवरी, 2022 से स्कूल-कॉलेजों को खोल दिया गया है। बीते सोमवार को सीएम ममता बनर्जी ने जानकारी दी थी कि राज्य में आठवीं से 12 तक के स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक संस्थानों को 3 फरवरी से शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि, प्राथमिक स्कूलों को खोलने का फैसला अभी नहीं किया गया है। सीएम ममता ने कहा था कि राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। इस कारण यह छूट दी जा रही है। 

बिहार में खुल सकते हैं स्कूल 
कोरोना महामारी की धीमी होती रफ्तार के बीच बिहार में स्कूल खोले जा सकते हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि शिक्षा विभाग स्कूलों को खोलने को तैयार है। हालांकि, इस पर फैसला स्वास्थ्य विभाग की सलाह के बाद लिया जाएगा।

ओडिशा में भी 7 से खुलेंगे स्कूल  
ओडिशा के मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्र ने बताया कि राज्य में आठवीं से बारहवीं तक के स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, अन्य तकनीकी संस्थान और छात्रावासों को 7 फरवरी, 2022 से खोल दिया जाएगा। वहीं, सातवीं तक की ऑफलाइन कक्षाएं 14 फरवरी, 2022 से शुरू की जाएंगी।


शिक्षा मंत्रालय ने जारी की संशोधित गाइडलाइन
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भी स्कूलों के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े संशोधित गाइडलाइन जारी किए हैं। राज्यों को ऑफलाइन कक्षाएं, ग्रुप एक्टिविटी आदि कोरोना गाइडलाइन के अनुसार आयोजित करने की सलाह दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि वर्तमान में देश के 11 राज्यों में स्कूल पूरी तरह से खुल गए हैं। वहीं, 9 राज्यों में स्कूल बंद हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed