Scaling Trust Fellowship: डॉक्टरेट छात्रों के लिए खुशखबरी, इस फेलोशिप से मिलेंगे 58,000 रुपये, ऐसे करें आवेदन
Scaling trust fellowship 2024: डॉक्टर की डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। स्केलिंग ट्रस्ट ने फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
Scaling Trust Fellowship 2024: एक हाई ट्रस्ट सोसायटी के रूप में दुनिया के निर्माण में अनुसंधान कार्य के शौकीन उम्मीदवारों के लिए स्केलिंग ट्रस्ट की ओर से फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस फेलोशिप के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.scalingtrust.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस फेलोशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मार्च, 2024 है। इच्छुक उम्मीदवार समय सीमा अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।
इन विषयों में डॉक्टरेट किए उम्मीदवारों को दी जायेगी प्राथमिकता
यह फेलोशिप लिबरल स्टडीज, अर्थशास्त्र, सार्वजनिक नीति, मानव विज्ञान, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, साइबर सुरक्षा और कंप्यूटर विज्ञान विषयों में पढ़ने वाले छात्रों को प्राथमिकता देगी। यह एक पूर्ण कालिक फेलोशिप है।
फेलोशिप के लिए आवश्यक योग्यताएं:
- इस फेलोशिप के लिए उम्मीदवारों के पास किसी संस्थान या विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त होनी चाहिए।
- आवेदकों के पास कम से कम तीन साल का अनुभव होना चाहिए।
- उम्मीदवारों को एमएस ऑफिस (वर्ड, पावरपॉइंट, एक्सेल) और बेसिक सर्च इंजन टूल्स आदि की जानकारी का होना जरूरी है।
इस फेलोशिप के फायदे:
इस फेलोशिप के तहत उम्मीदवारों को तीन महीने की अवधि के लिए हर महीनें 700 अमेरिकी डॉलर (करीब 58,000 रुपये) दिए जाएंगे। इसके अलावा, ये फेलोशिप उम्मीदवारों को जेब खर्च भी प्रदान करेगी।
कमेंट
कमेंट X