SBI PO 2023: एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड; 5 दिसंबर को होना है एग्जाम
SBI PO Admit Card: एसबीआई पीओ भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण, यानी मेन्स एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। सभी पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीचे बताए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SBI PO Phase 2 Admit Card: भारतीय स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (SBI PO Mains Admit Card 2023 OUT) जारी कर दिया है। परीक्षा 5 दिसंबर, 2023 को होनी निर्धारित है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - www.sbi.co.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI PO Mains Admit Card: इन विवरणों की होगी जरूरत
एडमिट कार्ड 5 दिसंबर तक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI PO Result 2023: प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम
एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 21 नवंबर को जारी किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी पीओ मुख्य परीक्षा में उपस्थित होंगे। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2000 पीओ पद भरे जाएंगे।
SBI PO Mains Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Careers' सेक्शन पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलकर आएगा, यहां PO Mains Admit Card 2023 लिंक को खोजें।
- अब अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- डिटेल चेक करें और डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X